पटवारी भर्ती परीक्षा के दस्तावेजों का सत्यापन 26 को
छतरपुर | पटवारी भर्ती परीक्षा 2017 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन व काउंसलिंग प्रक्रिया 26 मई को आयोजित की गई है। इस कार्य ई-दक्ष केंद्र छतरपुर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। अधीक्षक भू-अभिलेख आदित्य सोनकिया ने बताया कि जिले के लिए चयनित अभ्यर्थी सम्पूर्ण दस्तावेजों की मूल प्रति सहित छाया प्रति दो-दो सेटो में लेकर नियत तिथि, स्थल व समय पर काउंसलिंग प्रक्रिया में उपस्थित हों। अधीक्षक भू-अभिलेख श्री सोनकिया के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी अनुसार अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु स्वंय की स्नातक उपाधि की मान्यता प्राप्त डिग्री, आयु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं बोर्ड की मार्कशीट, मूल निवासी व जाति प्रमाण पत्र जो अभ्यर्थी निःशक्त है। वे अपने साथ निःशक्तता होेने का प्रमाण पत्र, इसी प्रकार भूतपूर्व सैनिक होने का प्रमाण पत्र के अलावा निर्धारित प्रारूप में नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र लाना है। अभ्यर्थियो को उक्त शपथ पत्र काउंसलिंग के समय अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।