छतरपुर से बांदा जा रही थी बस, रास्ते मंे जाम लगा तो ड्राइवर ने बस को खेत से निकाला, बिजली के तार से टकराई, लगी आग, क्लीनर की मौत, सभी यात्रियों की जान बची
छतरपुर | उम्मन कोच कंपनी की यात्री बस रविवार को छतरपुर से बांदा जा रही थी। बस एमपी36पी 0114 जैसे ही उत्तर प्रदेश बांदा के डुडरे गांव के पास पहुंची, वहां पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण रास्ता जाम मिला। जाम से बचने के लिए बस चालक ने बस को खेत से निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान खेत के बीच से निकली 11 हजार एचटी की विद्युत लाईन का तार बस से टकरा गया। बिजली का तार बस में छूते ही उसमें आग लग गई। बस में आग लगी देख उसमें सवार यात्रियों ने बस में खिड़की के कांच तोड़कर और खिड़की से कूंदकर जान बचाई। इस हादसे में बस के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे जो अब पूरी तरह से सुरक्षित हैं।