बल्देवगढ़|अहार में आचार्य वसुनंदी महाराज के ससंघ सानिध्य में रविवार को सिद्धचक्र महामण्डल विधान का शुभारंभ घटयात्रा के साथ हुआ। घटयात्रा के बाद मण्डप प्रतिष्ठा, वेदी शुद्धि, ध्वजारोहण, अभिषेक, शांतिधारा, सिद्धचक्र विधान कार्यक्रम किया गया। मंगल प्रवचन में आचार्य वसुनंदी ने कहा की यह परम सौभाग्य की बात है की सिद्धक्षेत्र में सिद्धों की आराधना करना ही परम पुण्य संचय करना है, क्योंकि यह जीव दिन प्रतिदिन अनन्त पापों में लिप्त रहता है। इसलिए सिद्धों की पूजन पापों को नष्ट कर देता है। पुण्य संचय को बड़ा देती है। विनय कोठिया ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य पण्डित सनत कुमार विनोद कुमार रजवांस के निर्देशन में ब्र. जय निशांत टीकमगढ़ द्वारा कराया जा रहा है। पारस अंबर दिल्ली एवं मंच कलाकार चक्रेश सौजना द्वारा नृत्य नाटिका का मंचन किया जा रहा है।
उपलब्धि...मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
खरगापुर| खरगापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। इसमें कक्षा दसवीं में 75 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले आसपास के गांव खरगापुर भेलसी चंद्रपुरा कुड़ीला गुना गोरा मांतोल सरकनपुर फुटेर देरी के मेधावी छात्र शामिल हुए। मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर राहुल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि कन्या शाला के प्राचार्य राजकुमार तिवारी थे। डॉक्टर राहुल ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई करना कोई कठिन काम नहीं, लेकिन पढ़ाई में सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। सफलता अपने आप आपके पीछे आएगी। कार्यक्रम में कालिका प्रसाद त्रिपाठी, राम किशोर सोनी जी मौजूद थे।
उपलब्धि...सफलता की मंजिल पाने के लिए दृणसंकल्प होना जरूरी: सर्वज्ञा श्रीवास्तव
छतरपुर | नगर की रेडियों काॅलोनी निवासी 10 की छात्रा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस पर उसे मुख्यमंत्री के द्वारा शील्ड, प्रमाणपत्र और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय की 10 वीं की छात्रा सर्वज्ञा श्रीवास्तव पिता प्रमोद श्रीवास्तव का नाम मेरिट लिस्ट में आने पर उनके पूरे परिवार और स्कूल स्टॉप में खुशी का माहौल है। सर्वज्ञा श्रीवास्तव ने बताया कि उसने पहले से ही सोच रखा था कि मुझे प्रदेश की मेरिट लिस्ट में आना है। इसके लिए मेरे शिक्षक और घरवाले भी हमेशा मेरा हौसला बढ़ाते रहते थे और मेरी पढ़ाई में सहयोग करते थे।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स