असफल परीक्षार्थियों के लिए रुक जाना नहीं
छतरपुर | माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें असफल परीक्षार्थियों के लिए रुक जाना नहीं योजना का लाभ देने की सुविधा का प्रावधान किया गया है। रुक जाना नहीं योजना में असफल विद्यार्थियों के लिए हाईस्कूल-हायर सेकंडरी परीक्षा जून 18 में आयोजित की जाएगी। जिसमें असफल विद्यार्थी फिर से समिल होकर बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त कर अपना शैक्षणिक वर्ष बचा सकते हैं।