छात्रों के लिए हर जिले में होंगे 5 कैरियर काउंसलर
छतरपुर | इस बार छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग की विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि बच्चों को अपने भविष्य का रास्ता तय करने में पूरी मदद मिले। हर जिले में कैरियर काउंसलिंग की व्यवस्था की जाएगी। 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों के जिलेवार सम्मेलन आयोजित होंगे। सम्मेलन में छात्राें का स्वागत किया जाएगा और उन्हें कैरियर काउंसलिंग दी जाएगी। हर जिले में रोजगार कार्यालय में न्यूनतम 5 कैरियर काउंसलर नियुक्त किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से भी प्रत्येक जिले में दो-दो कैरियर काउंसलर उपलब्ध होंगे।