केंद्रीय दल का जिले में भ्रमण आज, जिला अस्पताल का भी निरीक्षण करेंगे
भास्कर संवाददाता। छतरपुर
पिछड़ा जिले की श्रेणी में आने के बाद जिले में केंद्रीय टीमें लगातार ही आ रहीं हैं। इसमें नीति आयोग के अफसर जिले में पहुंचकर योजनाओं की हकीकत परख रहे हैं। वहीं अब पिछड़ापन से जिला उबर भी रहा है। आंकड़ों के अनुसार जिला मप्र के 8 पिछड़े जिलों में से दूसरे नंबर पर पहुंच गया। जबकि पिछले दिनों यह जिला आठवें नंबर पर था। आज जिले में केंद्रीय दल आएगा और जिला अस्पताल सहित अन्य विभागों का निरीक्षण करेगा।
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का केंद्रीय दल आज सोमवार को छतरपुर आएगा। आज सुबह 10.15 बजे दिल्ली से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से अपरान्ह 3 बजे प्रस्थान कर सायं 4.15 बजे दल छतरपुर आएगा। इसके बाद 22 मई 18 को केंद्रीय दल के सदस्य सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक महिला बाल विकास, चिकित्सा, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, माध्यमिक शिक्षा, उद्योग, सूचना विज्ञान, आईटीआई, लोक निर्माण का बैठक करेंगे एवं दोपहर में अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।