पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बमीठा में रेत परिवहन कर रहा ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत

बमीठा में रेत परिवहन कर रहा ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बमीठा में रेत परिवहन कर रहा ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत

भास्कर संवाददाता| छतरपुर

बमीठा थाना क्षेत्र के झमटुली गांव में शनिवार की देर रात रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पंचनामा तैयार कर शव का पीएम कराकर मर्ग कायम करते हुए मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि झमटुली के पास से निकली बन्ने नदी से रेत का अवैध परिवहन कर गंज गांव की ओर आ रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से ट्राली में बैठा झमटुली का अजय पिता हरि पटेल उम्र 19 वर्षी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...