भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं प्रदेश महामंत्री विष्णु दत्त शर्मा अल्प प्रवास पर पन्ना होते हुए खजुराहो पहुंचे। टोरिया टेक जिला की सीमा पर विजावर विधायक पुष्पेन्द्र नाथ पाठक के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने स्वागत किया। चंद्रनगर में खजुराहो विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. घासीराम पटेल जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौरसिया, जिला उपमा त्रिपाठी, महामंत्री अनित्या सिंह, जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया, कार्यालय मंत्री संदीप मिश्रा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मणिकांत चौरसिया, महामंत्री बॉवी राजा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह टुरया, द्रोपदी कुशवाहा, कमलेश राय, सीता सिंह, विद्या शर्मा, ऊषा कुशवाहा, भारत स्वाभिमान मंच के जिला संयोजक उपेंद्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का चंद्रनगर में स्वागत किया गया। इसके बाद बमीठा में भाजपा के वरिष्ठ नेता पन्नालाल अवस्थी मंडल अध्यक्ष दिनेश गौतम मयंका गौतम श्याम बाबू त्रिवेदी सहित सभी मंडल एवं जिला पदाधिकारियों ने स्वागत किया। खजुराहो एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद जीतेंद्र सिंह बुंदेला, महाराजपुर विधायक मानवेंद्र सिंह बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक विधायक श्रीमती रेखा यादव, अनुरूद्ध सिंह, रवि मिश्रा, विनय पटैरिया, वेद शुक्ला, आलोक द्विवेदी, लखन मिश्रा ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य मिशन 2018 है, सब लोग मिल जुलकर चौथी बार प्रदेश में सरकार बनाएं।