पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला अस्पताल में दो नवजात शिशुओं की मौत, लापरवाही का आरोप

जिला अस्पताल में दो नवजात शिशुओं की मौत, लापरवाही का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में दो नवजात शिशुओं की मौत, लापरवाही का आरोप

पन्ना | जिला अस्पताल पन्ना में दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई है। एक दिन में ही दो शिशुओं की मौत डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई है, जिसमें बसंती बाई उम्र 25 वर्ष निवासी रक्सेहा, जो तीन दिन पहले जिला चिकित्सालय में भर्ती हुई थी। उसे सही इलाज न मिलने के कारण मां के पेट में ही नवजात शिशु काल के गाल में समा गया। इसी प्रकार अराधना श्रीवास्तव निवासी अजयगढ उम्र 26 वर्ष जिसका पहला बच्चा होना था बच्चा पैदा हुआ, लेकिन उसके बाद लापरवाही बरतने के चलते संबंधित शिशु की मौत हो गई। इस प्रकार जिला चिकित्सालय में लगातार शिशुओं की मौत हो रही है, लेकिन जिला चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा कोई कारगल उपाय नही किए जा रहे है। स्थानीय लोगो ने जिला कलेक्टर से इस ओर ध्यान देतें हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

राजापुरा के युवक ने पालतू कुत्ते को मारी गोली, मामला दर्ज

बड़ामलहरा | बड़ामलहरा थाना क्षेत्रा के राजपुरा के ममंगोला हार में राजपुरा निवासी पहलवान यादव ने गांव के बलराम पिता भूमानीदीन यादव उम्र 26 साल के पालतू कुत्ते को 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी। जिससे कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। बलराम की रिपोर्ट पर थाना पुलिस ने आरोपी पर धारा 429 के तहत कार्रवाई कर मामला दर्ज किया है।

समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आज

छतरपुर | भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का 5 सदस्यीय केंद्रीय दल 21 से 23 मई 18 तक जिले के प्रवास पर रहेगा। इस दल द्वारा 21 मई को दोपहर बाद 4 बजे से शहर के होटल लॉ कैपिटल में समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित की गई है। कलेक्टर रमेश भंडारी ने संबंधित अधिकारियों को बैठक में जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...