जिला अधिवक्ता संघ के 19 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 18 मई को मतदान किया गया था। जिसमें कुल 698 मतदाताओं में से 652 में मतदान किया था। और कुल 28 प्रत्याशी कार्यकारिणी के थे। रविवार को कार्यकारिणी सदस्यो के मतों की गणना की गई। जिसमें कन्हैयालाल श्रीवास ने सबसे अधिवक्ता 284 मत प्राप्त किए वही 19 वें सदस्य में दो प्रत्याशी के बराबर मत होने के कारण सहमति से पर्ची डाली गई और उसमें प्रमोद पाठक विजयी हुए।
एडवोकेट लखन राजपूत ने बताया कि 20 मई को सुबह 9 बजे से जिला अधिवक्ता संघ के कार्यालय में चुनाव संयोजक मोहम्मद शमी, चुनाव अधिकारी केके त्रिपाठी, सतीष सिंहा, एसडी यादव, ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी और राकेश खरे, रमेश खरे, एलएल पांडे, रामसेवक रावत, डीएस शुक्ला, मोहम्मत तारिक की की मौजूदगी में कार्यकारिणी सदस्यो के मतो की गणना शुरु की गई।
जिसमें 19 कार्यकारिणी सदस्यो में कन्हैयााल श्रीवास, देवव्रत द्विवेदी, मनीष जैन, सतीष अग्रवाल, गोपाल आत्माराम पराड़कर, अनिल द्विवेदी, रामपाल सिंह परमार, आनंद शर्मा, अजय अमर चैरसिया, गणेश साहू, मनोज कुमार शुक्ला, अरविंद्र खरे, धर्मेंद्र सक्सेना, मुकेश तिवारी, अरविंद चैधरी, नंदकिशोर ओमरे, बालमुकुंद मिश्रा, अशोक पालिया और प्रमोद पाठक ने जीत हासिर की। चुनाव का अंतिम परिणाम आने पर परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और 19 मई को नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, सचिव पंकज पाठक, उपाध्यक्ष आलोक द्विवेदी, सहसचिव अभिलाष पटैरिया, कोषाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने सभी निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को फूल मालाए पहनाकर बधाई दी।
असफल परीक्षार्थियों के लिए रुक जाना नहीं
छतरपुर | माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें असफल परीक्षार्थियों के लिए रुक जाना नहीं योजना का लाभ देने की सुविधा का प्रावधान किया गया है। रुक जाना नहीं योजना में असफल विद्यार्थियों के लिए हाईस्कूल-हायर सेकंडरी परीक्षा जून 18 में आयोजित की जाएगी। जिसमें असफल विद्यार्थी फिर से समिल होकर बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त कर अपना शैक्षणिक वर्ष बचा सकते हैं।
कार्यकारिणी सदस्यों के परिणाम
कन्हैयालाल श्रीवास 284, देवव्रत द्विवेदी 266, मनीष जैन 266, सतीष अग्रवाल 257, गोपाल आत्माराम पराड़कर 255, अनिल द्विवेदी 244, रामपाल सिंह परमार 240, आनंद शर्मा 239, अजय अमर चैरसिया 231, गणेश साहू 231, मनोज कुमार शुक्ला 231, अरविंद्र खरे 222, धर्मेंद्र सक्सेना 219, मुकेश तिवारी 217, अरविंद चैधरी 209, नंदकिशोर ओमरे 209, बालमुकुंद मिश्रा 205, अशोक पालिया 199, प्रमोद पाठक 195, राजीव रिछारिया 195, नरोत्तम द्विवेदी 177, सुरेश बाबू द्विवेदी 175, मनोज पाठक 173, लखनलाल पांडे 160, श्रीप्रकाश पांडे 158, रविंद्र कुमार द्विवेदी 150, लक्ष्मीकांत चौबे 149, जीतेंद्र सिंह को 144 वोट मिले।