पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फांसी के फंदे पर झूले युवक की इलाज के दौरान मौत

फांसी के फंदे पर झूले युवक की इलाज के दौरान मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फांसी के फंदे पर झूले युवक की इलाज के दौरान मौत

छतरपुर | राजनगर थाना क्षेत्र में देवकुलिया गांव का 25 वर्षीय युवक परिजनों से हुए मामूली विवाद के चलते शनिवार की देर शाम फांसी के फंदे पर झूल गया। फंदे पर झूलने से घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पर युवक हालत अधिक खराब होने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि देवकुलिया गांव के पुष्पेंद्र पिता मलखान पाल उम्र 25 वर्ष का शनिवार की देर शाम किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। इस विवाद से नाराज युवक ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। फंदे पर झूले युवक को परिजनों ने नीचे उतारते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पर युवक की हालत अधिक खराब होने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने रविवार की सुबह मृतका का पंचनामा तैयार कर पीएम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। राजनगर थाना पुलिस ने युवक की मौत का मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...