पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उपलब्धि...सफलता की मंजिल पाने के लिए दृणसंकल्प होना जरूरी: सर्वज्ञा श्रीवास्तव

उपलब्धि...सफलता की मंजिल पाने के लिए दृणसंकल्प होना जरूरी: सर्वज्ञा श्रीवास्तव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपलब्धि...सफलता की मंजिल पाने के लिए दृणसंकल्प होना जरूरी: सर्वज्ञा श्रीवास्तव

छतरपुर | नगर की रेडियों काॅलोनी निवासी 10 की छात्रा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस पर उसे मुख्यमंत्री के द्वारा शील्ड, प्रमाणपत्र और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय की 10 वीं की छात्रा सर्वज्ञा श्रीवास्तव पिता प्रमोद श्रीवास्तव का नाम मेरिट लिस्ट में आने पर उनके पूरे परिवार और स्कूल स्टॉप में खुशी का माहौल है। सर्वज्ञा श्रीवास्तव ने बताया कि उसने पहले से ही सोच रखा था कि मुझे प्रदेश की मेरिट लिस्ट में आना है। इसके लिए मेरे शिक्षक और घरवाले भी हमेशा मेरा हौसला बढ़ाते रहते थे और मेरी पढ़ाई में सहयोग करते थे। तभी से मैंने दृण संकल्प कर लिया कि कुछ भी होजाए मैं मेरिट लिस्ट में आऊंगी। सर्वज्ञा की इस सफलता पर उनकी माता मधुरिमा श्रीवास्तव, दादी कांति देवी, जगदीश प्रसाद खरे, उर्मिला खरे, मधुर श्रीवास्तव, उर्मिला खरे, अनुराग, अनुपम, श्रुति, सुहिता सहित स्कूल के प्राचार्य केके खरे, ट्युशन टीचर रामदेव पटेल सहित समस्त स्कूल स्टांप ने बधाईयां देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

उपलब्धि...मोहित ने 96.4%अंक अर्जित कर नगर में पाया प्रथम स्थान

छतरपुर | महाराजपुर नगर के स्वामी प्रणवानंद सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 10वीं के छात्र मोहित चौरसिया ने 96.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता के साथ उसने अपने परिवार, स्कूल और नगर का नाम रोशन किया है। मोहित ने 500 अंकों में 482 अंक अर्जित किए है। मोहित के पिता प्रकाशचंद्र चौरसिया शासकीय स्कूल में अध्यापक और माता शशिकला चौरसिया गृहणी है। मोहित ने अपनी इस सफहलता का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों को दिया है। उसने बताया कि वह पढ़ लिखकर प्रशासनिक अधिकारी बन देश की सेवा करना चाहता है।

उपलब्धि...स्नेहा शिवहरे ने 12वीं में 82.2 प्रतिशत अंकों के साथ हुई उर्तीण

छतरपुर | शहर की कड़ा की बरिया के पास रहने वाली स्नेहा शिवहरे पिता अनिल कुमार शिवहरे ने कक्षा 12वीं सभी विषयों में डिक्टेशन के साथ 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, समाज और स्कूल के स्टॉप को दिया है। उसके परिजनों और शिक्षकों ने स्नेहा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना हैं।

सूचना...छात्रों के लिए हर जिले में होंगे 5 कैरियर काउंसलर

छतरपुर | इस बार छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग की विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि बच्चों को अपने भविष्य का रास्ता तय करने में पूरी मदद मिले। हर जिले में कैरियर काउंसलिंग की व्यवस्था की जाएगी। 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों के जिलेवार सम्मेलन आयोजित होंगे। सम्मेलन में छात्राें का स्वागत किया जाएगा और उन्हें कैरियर काउंसलिंग दी जाएगी। हर जिले में रोजगार कार्यालय में न्यूनतम 5 कैरियर काउंसलर नियुक्त किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से भी प्रत्येक जिले में दो-दो कैरियर काउंसलर उपलब्ध होंगे।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं।

हमारा ई-मेल आईडी है manish.asati@dhrsl.com और वाट्सएप नंबर है 9174757475

खबरें और भी हैं...