पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मामूली विवाद पर दो युवकों ने हेयर डाई का किया सेवन

मामूली विवाद पर दो युवकों ने हेयर डाई का किया सेवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओरछा रोड थाना क्षेत्र में मवासी गांव के और गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में पृथ्वीपुर गांव के युवक ने परिजनों से हुए मामूली विवाद के चलते जहरीली हेयर डाई को घोलकर पी लिया। पुलिस ने बताया कि ओरछा रोड थाना क्षेत्र में मवासी गांव के राजेंद्र पिता भूरे यादव उम्र 25 वर्ष ने शनिवार की देर रात परिजनों से हुए मामूली विवाद के चलते हेयर डाई का सेवन कर लिया। इसी प्रकार रविवार की दोपहर गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में पृथ्वीपुर के रविंद्र पिता दयाराम अहिरवार उम्र 20 वर्ष ने हेयर डाई को पी लिया। डाई पीने से बीमार दोनों युवकों की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...