आम आदमी पार्टी द्वारा छतरपुर जिले की घुवारा तहसील में बस स्टैंड पर एक आमसभा का आयोजन किया गया। सभा में किसान भी शामिल हुए। सभा ने अाप नेताअाें ने केंद्र अाैर राज्य सरकार पर किसानाें के साथ छल करने का अाराेप लगाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित भटनागर शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए, पूरे बुंदेलखंड का दौरा कर रहे हैं। उन्हाेंने इस दौरान कहा कहा कि हर गांव का किसान बहुत प्रताड़ित है। सरकारी अनियमितताओं की वजह से जहां एक ओर खाद, बीज के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं किसानों को फसल बेचने पर लागत का दाम तक वापस नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किसानों का शोषण करते हुए, व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए भवांतर योजना लागू की है। इसका पूरे बुंदेलखंड में किसी किसान को लाभ नहीं मिल रहा बल्कि नुकसान हो रहा है।
केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री ने पिछले चुनावों में वादा किया था कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। पर अगला चुनाव आ गए है, इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। केंद्र में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले वादा किया था कि वे स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करेंगे, पर इस पर भी उन्होंने किसानों काई कार्य नहीं किया है। इसलिए अब यहां के किसान भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा में तख्तापलट करने जा रहे हैं। कर्यक्रयम में राजेश राजपूत, प्रेमलाल यादव, पवन जैन, सोनम सिंह, ललित पटैरिया, छोटू अहिरवार, आशीष खगांर, अरविंद शर्मा, छोटो खां, महेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छतरपुर। ज्ञापन सौंपते हुए आप कार्यकर्ता।
बजरंग दल की सभा में हुए घायल को दिए जाएं 1 लाख
सभा का आयोजक विधानसभा प्रभारी जगदीश सिंह घोष ने सभा को संबोधित करते हुए, पिछले दिनों घुवारा बस स्टैंड पर बजरंग दल की सभा में हुई मारपीट अाैर गोलीबारी में घायल हुए बागीश तिवारी के इलाज के लिए प्रदेश सरकार से 1 लाख रुपए मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों को फर्जी बकाया के और मनमानी तरीके से बिजीली खपत से अधिक बिल दिए जा रहे हैं, इन्हें तुरंत ठीक किया जाए। मीटर रीडिंग से बिल आएं यह विभाग सुनिश्चित करें।