पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम पंचायताें में शौचालयों का निर्माण कार्य शुरु किया; हड़ताल पर गए उपयंत्री, रोजगार सहायक तो कामकाज प्रभावित

ग्राम पंचायताें में शौचालयों का निर्माण कार्य शुरु किया; हड़ताल पर गए उपयंत्री, रोजगार सहायक तो कामकाज प्रभावित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कई ग्राम पंचायतों के गांव शहर से सटे हुए है, फिर भी वह एक भी गांव ओडीएफ नहीं हो सके। अब जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायतों को ओडीएफ कराने की कवायत तेज हो गई। इसमें जिला स्तर से लेकर जपं स्तर पर सभी कर्मचारियों की ड्यूटी सिर्फ स्वच्छ भारत मिशन के कार्य में ही लगा दी गई है। जिला पंचायत सीईओ हर्ष दीक्षित स्वयं भी इसकी मॉनीटरिंग करते हुए निरीक्षण कर रहे।

गौरतलब है कि जिले में फीडबैक फाउंडेशन और टाटा कंसल्ट द्वारा एक-एक कर्मचारी को नियुक्त किया गया है। जो गांव-गांव लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। इसके साथ ही शासन ने अब स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकासखंड अधिकारियों को नियुक्त कर दिया। इसमें आठों विकासखंडों ने इन्होंने ज्वाइनिंग दे दी है।

अब जिले में टारगेट पूरा करने के लिए कार्य तेजी से हो रहा। वहीं ग्राम पंचायतों को एजेंसी भी बना दिया। इसमें ग्राम पंचायत हितग्राहियों के शौचालयों का निर्माण कार्य कर रही है। शहर से लगी हुई सभी ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिसमें इस माह प्रगति अच्छी आने की उम्मीदे जताई जा रहीं हैं।

रोजगार सहायकों के हड़ताल पर जाने से परेशानियां आईं

अभी हाल में ही ग्राम पंचायतों में पदस्थ रोजगार सहायक हड़ताल पर चले गए है। इसके साथ ही उपयंत्री भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इन दोनों कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से भी स्वच्छ भारत मिशन का कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य होने के बाद सत्यापन के लिए फोटो उपयंत्री या ग्राम रोजगार सहायक को डालनी होती हैं, लेकिन हड़ताल पर चले जाने से अब सुपरवाइजर की आईडी बदलनी पड़ रही है। इससे कामकाज प्रभािवत हो रहा है।

जिपं सीईओ बोले: कार्य में लापरवाही बरती, तो होगी कार्रवाई

िजला पंचायत सीईओ हर्ष दीक्षित का कहना है कि जिलेभर में स्वच्छ भारत अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है। इसमें यदि कर्मचारियों द्वारा कोई भी लापरवाही बरती जाती है, तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई करने में कोई देर नहीं की जाएगी। इसमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग द्वारा भी सहयोग प्रदान करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

दो माह में करेंगे इन ग्राम पंचायतों को ओडीएफ : छतरपुर जपं सीईओ मजहर अली ने बताया कि शहर से सटी हुई ग्राम पंचायतों में सौंरा, बगौता, ललौनी, रमपुरा, ढडारी, देरी, चंद्रपुरा, गुरैया, धमौरा, गौरगाय, लुगासी, निवारी, नारायणपुरा, पठापुर, ईशानगर, मातगुवां और चौका शामिल है। इन ग्राम पंचायताें को ओडीएफ यानि खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए प्राथमिकता पर लिया गया है। दो माह में ही ओडीएफ करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...