पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अारोग्य सभा का आयोजन कर पंतजलि योग समिति ने ग्रामीणों को किया जागरुक

अारोग्य सभा का आयोजन कर पंतजलि योग समिति ने ग्रामीणों को किया जागरुक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों को स्वच्छ और स्वस्थ रहने के तरीके बताकर दिलाई शपथ

भास्कर संवाददाता | छतरपुर

पतंजलि योग समिति हरिद्वार के तात्वाधान में जिला पतंजलि योग समिति के द्वारा रामपुर पंचायत के ढिलापुर गांव में आरोग्य सभा का आयोजन किया गया। सभा में ग्रामीणों को स्वच्छ और स्वस्थ रहने के तरीके बताते हुए उन्हें प्रेेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप युवा भारत के सह राज्य प्रभारी अनिल सेन मौजूद रहे।

समिति के प्रभारी हीरालाल कुशवाहा ने बताया कि आरोग्य सभा में बच्चों को स्कूल भेजना और समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करने के प्रति ग्रामीणों को जागरुक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल सेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। गांव के बच्चे ही बड़े होकर अपने गांव और देश का नाम रोशन करते है। गांव की खुशहाली अाैर प्राकृतिक वातावरण शरीर को स्वस्थ एवं समृद्धि देता है।

पतंजलि योग समिति की महिला प्रभारी किरन मिश्रा ने कहा कि बच्चियों को शिक्षा देने में कभी भेदभाव ना करें। बेटे और बेटी एक समान हैं। बेटियां कभी बोझ नहीं होती इन्हें भी स्कूल भेजें। इस मौके पर जिन बेटियों ने अच्छे गीत गाए उनको पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अंजली परमार, रामकृपाल पटेल, समस्त ग्रामवासी, बच्चे और माताएं बहने मौजूद रही।

कैसे रहें स्वच्छ और स्वस्थ : कार्यक्रम के दौरान मौजूद समिति के पदाधिकारियों ने ग्रामीणो को अरोग्य रहने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसमें उन्होंने बताया कि हमें हमेशा अपने आस पास का वातावरण साफ रखना चाहिए। खुले में कचरा न फेंके, खाना हमेशा हांथ धोकर खाएं, खाने के एक घंटे बाद तक पानी न पिएं, नशीली चीजों का सेवन न करें, सुबह जल्दी उठकर हल्का व्यायाम करें जैसे अनेक तरीके बताकर लोगो को योग के प्रति प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...