पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं ने बड़े तालाब को बनाया साफ, सुंदर और स्वच्छ

युवाओं ने बड़े तालाब को बनाया साफ, सुंदर और स्वच्छ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में बड़े तालाब के नाम से मशहूर प्रताप सागर काे शहर के युवाओं ने पिछले ढ़ाई साल से जन सहयोग से सौंदर्यीकरण किया और लगातार श्रमदान कर इसे साफ, सुंदर और स्वच्छ बना रखा है। पहले इन युवाओं ने तालाब के कचरे को बाहर निकाला, घाटों के लिए बनी दीवारों की पुताई और आकर्षक लाइटिंग से सजाया। अब यह युवा रोजाना तालाब पर पहुंचकर सफाई करते हैं और पार्क सहित किनारे लगे पौधों को पानी से सींचते हैं।

तालाब को हमेशा स्वच्छ रखने की यह मुहिम प्रताप नव युवक संघ के युवाओं ने छेड़ रखी है। 2 अक्टूबर 16 गांधी जयंती से यह अभियान युवाओं ने शुरू किया, जो पिछले ढ़ाई साल से लगातार जारी है। संघ के प्रदीप सेन, बड़े पप्पू, सिंपू शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग सुबह तालाब पर पहुंचते हैं। तालाब में हर दिन आने वाली नई गंदगी को सुबह सुबह 7 से 9 बजे तक साफ किया जाता है। प्रताप नवयुवक मंडल के सदस्यों ने बताया कि पहले तालाब की सफाई का काम शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने तालाब में चौपाटी के घाट को साफ किया। इस काम में लोगों का सहयोग लगातार मिलने के बाद सभी ने नरमदेश्व मंदिर से जेल रोड के घाटों की सफाई का काम किया। जनसहयोग बढ़ने के बाद घाटों की पुताई, रंगाई और इसके बाद कॉलेज छात्रों द्वारा पेंटिंग की गई। सभी युवक समाज सेवी रोजाना सुबह तालाब पर पहुंचते हैं और घटों पर एकत्र कचरे को वहां से हटाते हैं। सभी की सहयाेग से यह तालाब पिछले ढ़ाई साल से स्वच्छ सुंदर और आकर्षक बना हुआ है।

बड़े तालाब में रोजाना सुबह पहुंचकर युवा करते हैं सफाई, पार्क और तालाब के किनारे लगे वृक्षाें को देते हैं पानी

सूखा में शहर की

प्यास बुझा रहा तालाब

पिछले दो सालों से लगातार बारिश न होने के कारण शहर के लोग पानी के लिए परेशान हैं। पर शहर का सबसे बड़ा माना जाने वाला तालाब प्रताप सागर में नपा ने चौपाटी के किनारे दो बोर करवाए हैं। इन दो बोिरंग ने 24 घंटे लगातार तीन माह तक आधे से अधिक शहर को पानी पिलाया जा रह है। इस कारण इस तालाब को लोग जीवन दायनी तालाब भी मानने लगे हैं।

भास्कर संवाददाता | छतरपुर

शहर में बड़े तालाब के नाम से मशहूर प्रताप सागर काे शहर के युवाओं ने पिछले ढ़ाई साल से जन सहयोग से सौंदर्यीकरण किया और लगातार श्रमदान कर इसे साफ, सुंदर और स्वच्छ बना रखा है। पहले इन युवाओं ने तालाब के कचरे को बाहर निकाला, घाटों के लिए बनी दीवारों की पुताई और आकर्षक लाइटिंग से सजाया। अब यह युवा रोजाना तालाब पर पहुंचकर सफाई करते हैं और पार्क सहित किनारे लगे पौधों को पानी से सींचते हैं।

तालाब को हमेशा स्वच्छ रखने की यह मुहिम प्रताप नव युवक संघ के युवाओं ने छेड़ रखी है। 2 अक्टूबर 16 गांधी जयंती से यह अभियान युवाओं ने शुरू किया, जो पिछले ढ़ाई साल से लगातार जारी है। संघ के प्रदीप सेन, बड़े पप्पू, सिंपू शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग सुबह तालाब पर पहुंचते हैं। तालाब में हर दिन आने वाली नई गंदगी को सुबह सुबह 7 से 9 बजे तक साफ किया जाता है। प्रताप नवयुवक मंडल के सदस्यों ने बताया कि पहले तालाब की सफाई का काम शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने तालाब में चौपाटी के घाट को साफ किया। इस काम में लोगों का सहयोग लगातार मिलने के बाद सभी ने नरमदेश्व मंदिर से जेल रोड के घाटों की सफाई का काम किया। जनसहयोग बढ़ने के बाद घाटों की पुताई, रंगाई और इसके बाद कॉलेज छात्रों द्वारा पेंटिंग की गई। सभी युवक समाज सेवी रोजाना सुबह तालाब पर पहुंचते हैं और घटों पर एकत्र कचरे को वहां से हटाते हैं। सभी की सहयाेग से यह तालाब पिछले ढ़ाई साल से स्वच्छ सुंदर और आकर्षक बना हुआ है।

पौधे बनने लगे हैं पेड़

प्रताप सागर तालाब के घाटों पर 11 माह पहले इन युवाओं ने पीपल, बरगद, नीम, अशोक, कदम, चितवन, सफेद चांदनी, रातरानी, आंवला, केला, समी, ट्रेकोमा के पौधे लगाए। रोजाना देखरेख और खाद-दवाईयों का छिड़काव, प्रतिदिन पानी देने से पौधे लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 11 माह से लगातार और भरपूर खाद्य सामग्री मिलने से यह पौधे अब पेड़ में तबदील होने लगे हैं। इतना ही नहीं युवाओं द्वारा की गई ढ़ाई साल की मेहनत से संत गाडगे पार्क भी हराभरा दिखाई देने लगा है।

खबरें और भी हैं...