पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले से तीन किसान जाएंगे विदेश, एक सप्ताह तक चीन में करेंगे अध्ययन

जिले से तीन किसान जाएंगे विदेश, एक सप्ताह तक चीन में करेंगे अध्ययन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले से तीन किसानों को अब विदेश की यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए विभाग द्वारा किसानों से आवेदन पत्र मांगे हैं। चीन देश में जिले से तीन किसान जाकर कृषि कार्यो का अध्ययन करेंगे और वहां की गतिविधियां देखेंगे। विदेश जाने के लिए किसानों ने कृषि विभाग में आवेदन भेजना शुरु कर दिए हैं।

किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उपसंचालक मनोज कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना वर्ष 2018-19 के तहत किसानों से चीन यात्रा के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन पत्र 22 मई 18 तक कार्यालीन समय में किसानाें को जमा करने होंगे। किसान चीन देश में जाकर कृषि, मत्स्यपालन, मुर्गीपालन, रेशमपालन पर अध्ययन करेंगें।

खबरें और भी हैं...