छतरपुर | चंडीगढ़ वेसबाल एसोशिएशन और 11वीं फेरेशन बेसवाॅल चैंपियनशिप आल इंडिया बेसवाल फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में फेडरेशन कप बेसवॉल का आयोजन किया गया। इसमें देश की 8 महिला टीमों ने भाग लिया। इसका आयोजन 11 मई से 14 मई तक हुआ। जिला बेसवॉल एसोशिएसन के सचिव और कोच मानसिंह ने बताया कि इसमें मध्यप्रदेश की महिला टीम में शहर की 4 छात्राएं शामिल रही। जिसमें कामनी यादव, रिचा राजपूत, श्रेया श्रीवास्तव, कृतिका मिश्रा चयनित हुईं। इन छात्राओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से मध्यप्रदेश महिला टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया। इस सहभागिता के बाद यह अपने नगर वापस आई तो जिला बेसवॉल एसोशियेशन छतरपुर द्वारा छात्राओं का स्वागत किया गया।