बार संघ के विभिन्न पदों और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए शुक्रवार को मतदान किया गया। बार चुनाव में 93 फीसदी वोटिंग हुई है। अब आज 19 मई को सुबह 9 बजे से बार के विभिन्न पदाधिकारियों के लिए मतगणना की जाएगी और 20 मई को कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना होगी। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र कुमार शर्मा की निगरानी में चुनाव अधिकारियों द्वारा मतगणना की जाएगी। अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें मुख्य मुकाबला वकील राजेंद शर्मा और राकेश दीक्षित के बीच मुख्य मुकाबला बताया जा रहा है।
छतरपुर जिला बार के चुनाव के लिए मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद शमी को चुनाव संयोजक बनाया गया है। साथ ही अधिवक्ता केके त्रिपाठी, सतीष सिंहा, एसडी यादव और ज्ञानप्रकाश चतुर्वेदी को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है। एडवोकेट लखन राजपूत ने बताया कि देवेंद्र मिश्रा, राजेंद्र शर्मा, राकेश दीक्षित और राजाबाबू शुक्ला अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी है। वहीं उपाध्यक्ष पद में भास्कर तिवारी, आलोक द्विवेदी, चंद्रदेव त्रिपाठी सचिव पद के लिए पंकज पाठक, नरेंद्र खरे, अरुणेश मिश्रा सहसचिव पद में अभिलाष पटैरिया, आशीष अग्रवाल, रोहित पटैरिया कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेश पांडे, आशीष पटैरिया, रविंद्र कुशवाहा, रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी और ग्रंथपाल के पद के लिए जीतेंद्र व्यास, कौशल प्रसाद चतुर्वेदी प्रत्यार्थी है। वहीं बार के 19 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए अशोक कुमार पालिया, अरविंद्र कुमार खरे, आनंद कुमार शर्मा, अजय अमर चैरसिया, अनिल कुमार द्विवेदी, अरविंद्र कुमार चौधरी, बालमुकुंद मिश्रा, देवव्रत द्विवेदी, धर्मेन्द्र कुमार सक्सेना, गोपाल आत्माराम पराड़कर, गनेश कुमार साहू, जीतेंद्र सिंह, कन्हैयालाल श्रीवास, लक्ष्मीकांत चौबे, लखनलाल पांडे, मनोज कुमार पाठक, मनोज कुमार शुक्ला, मुकेश कुमार तिवारी, मनीष जैन, नंदकिशोर ओमरे, नरोत्तम द्विवेदी, प्रमोद कुमार पाठक, राजीव रिछारिया, रामपाल सिंह परमार, रविंद्र कुमार द्विवेदी, श्रीप्रकाश पांडे, सुरेश बाबू दुबे और सतीष कुमार अग्रवाल सहित 28 एडवोकेट प्रत्यार्थी है। बार के पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यो के लिए कुल 698 मतदाता हैं, जिनमें 652 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान 18 मई को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक हुआ। पहला मतदान वरिष्ठ अधिवक्ता अजीज चौधरी ने और अंतिम मतदान एमएस खान ने किया। सीएसपी राकेश शंखवार, सिटी कोतवाली टीआई संधीर चौधरी, सिविल लाइन टीआई हिमांशु चौबे अपने पुलिस बल के साथ सुबह से मतदान की व्यवस्था में लगे रहे हैं और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ।
छतरपुर। बार संघ चुनाव को लेकर न्यायालय में वोट डालते वकील।
विकलांग व महिला वकील भी पहुंची मतदान करने
बार चुनाव में मतदाताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान के लिए लवकुशनगर, महाराजपुर सहित अन्य नगरों से भी वकील छतरपुर जिला अदालत पहुंचे। इनमें विकलांग वकील ने ट्राइसाइकिल से पहुंचे तो बड़ी संख्या में महिला वकीलों ने भी मदतान किया। पूर्व विधायक और सीनियर वकील जेपी निगम भी मतदान करने के लिए पहुंचे।
सीजेएम की निगरानी में रखी गई मतपेटियां
बार संघ मतदान के बाद मतपेटियों को निर्वाचन अधिकारियों ने प्रत्याशियों की मौजूदगी में सील किया। इसके बाद सीजेएम डीके शर्मा की निगरानी में पेटियों को सुरक्षित रखा गया है। बार संघ के विभिन्न पदों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के लिए किए गए मतदान के बाद 19 मई को सुबह 9 बजे से बार के विभिन्न पदाधिकारियों के लिए मतगणना की जाएगी और 20 मई को कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना होगी। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र कुमार शर्मा की निगरानी में चुनाव अधिकारीगणो द्वारा मतगणना की जाएगी।