पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहली पारी में 48 रनों पर सिमटने के बाद सागर

पहली पारी में 48 रनों पर सिमटने के बाद सागर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहली पारी में 48 रनों पर सिमटने के बाद सागर ने की जोरदार वापसी, पन्ना को 36 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचे

भास्कर संवाददाता | सागर

सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-15 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में सागर जिले और पन्ना जिले के एमपीसीए मैदान पर हुआ दो दिवसीय सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दो दिन में कुल 40 विकेट गिरे। पहली पारी में मात्र 48 रनों पर सिमटने और 93 रनों से पिछडऩे के बाद भी मेजबान सागर की टीम ने पन्ना को 36 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिए। पहली पारी में 93 रनों से पिछड़ी सागर जिले की टीम ने अपनी दूसरी पारी में कल के स्कोर एक विकेट पर 17 रनों से आगे खेलना शुरू किया और अविरल सिंह 79 एवं अमन रैकवार 72 के अर्धशतकों के सहारे 54.4 ओवरों में 233 रनों पर टीम ऑल आउट हो गई। पन्ना की ओर से पवन राज यादव, ऋषि शिवहरे, प्रशांत वर्मा और शिवेश रावत ने 2-2 विकेट लिए। पन्ना को यह मैच जीतने के लिए 43 ओवरों में 141 रनों का आसान सा लक्ष्य मिला जिसका पीछा करते हुए पन्ना की पूरी टीम अपनी दूसरी पारी में 39 ओवरों में 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए करन डागोर ने 36, नीरज सिंह ने 23 और किशन सिंह ने 19 रनों का योगदान दिया। सागर की ओर से अमन रैकवार और अक्षत राजपूत ने 3-3 विकेट लिए।जबकि सूर्यप्रताप सिंह को 2 सफलताएं मिली। सागर ने यह मैच 36 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अमन रैकवार और अक्षत राजपूत को संयुक्त रूप से मैन ऑफ दी मैच चुना गया। 19 और 20 मई को दमोह और छतरपुर के बीच दो दिवसीय क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...