लू और तेज धूप से लोग बेहाल रहे। सुबह से ही साफ आसमान के साथ चटख धूप ने तपाना शुरू किया, तो दोपहर में झुलसाती गर्मी ने पसीने से तर किया। तपन के चलते दिन का अधिकतम पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 26.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आसमान साफ होने के चलते धूप भी तेज है, पारा चढ़ा है। आने वाले दिनों में मौसम ये यही तेवर बरकरार रहेंगे।
अब गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। दोपहर में तो कफ्र्यू जैसे हालत निर्मित हो जाते हैं। अत्यंत जरूरी कार्य से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। अन्यथा घरों में कूलर और एसी में बैठकर ही दिन बिताना बेहतर समझ रहे हैं। पंखे के नीचे बैठना तो किसी सजा से कम नहीं है। इन दिनों गर्म हवा के थपेडों से किसी प्रकार की राहत की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को 3 डिग्री तक पारा बढ़ा है। इसमें गुरुवार को अधिकतम 42.7 और न्यूनतम 26.0 रिकार्ड किया गया था। शुक्रवार को 45.6 डिग्री अधिकतम इस सप्ताह का सबसे अधिक तापमान रिकार्ड किया गया है।
दफ्तरों के आसपास भी सूनसान रहा: शुक्रवार को सुबह से ही गर्म हवा के थपेडों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। दोपहर 12 बजे के बाद तो सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। कलेक्टोरेट और आसपास के क्षेत्रों में जो दिन भर हलचल बनी रहती है, वो दोपहर में गायब हो गई। सड़के एकदम सुनसान होने लगी हैं। गिनती के लोग ही सड़कों पर दिखाई दिए, जिन्हें आवश्यक काम नहीं था वो दफ्तर या घरों में ही रहने में ही भलाई समझी। मौसम विभाग ने भी किसी प्रकार के राहत से इनकार करते हुए कहा है मई का महीना गर्म रहेगा।
इस सप्ताह के घटते-बढ़ते तापमान पर एक नजर
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
18 मई 18 45.6 26.6
17 मई 18 42.7 26.0
16 मई 18 42.5 25.5
15 मई 18 42.6 27.6
14 मई 18 45.4 23.2
13 मई 18 45.3 25.5
12 मई 18 44.0 23.8
11 मई 18 42.0 24.0
व्यस्ततम मार्ग भी
रहते हंै खाली
शहर में छत्रसाल चौराहा और चौक बाजार सबसे व्यस्ततम मार्ग है। लेकिन तेज धूप होने के कारण यह मार्ग भी सुनसान रहे। शाम को ही लोग घरों से निकले। वहीं शुक्रवार को कूलर और एसी के बगैर लोग दफ्तरों में भी नहीं बैठ पा रहे थे। गर्मी इतनी अधिक थी कि तहसील सहित एसडीएम कार्यालय में पक्षकार नहीं पहुंचे। व्यस्ततम मार्गो पर दोपहर के वक्त कर्फ्य जैसे हालात निर्मित थे।