छतरपुर। राज्यसभा सांसद और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजमणी पटेल के नगर आगमन पर पिछड़ा वर्ग नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा ने महोबा रोड आटियो ऑफिस के सामने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बाईक रैली से अगुवाई करते हुए डेरा पहाड़ी पहुंचे। इस मौके पर मिलन कुशवाहा, राजेंद्र रैकवार, देवेंद्र विश्वकर्मा, मोहन कुशवाहा, रवि लखेरे, नीरज कुशवाहा, प्रहलाद सैनी के साथ अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।