पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर... सेवा रोग निदान शिविर में चिकित्सकों ने टीबी के रोगियों का परीक्षण कर जानकारी दी

शिविर... सेवा रोग निदान शिविर में चिकित्सकों ने टीबी के रोगियों का परीक्षण कर जानकारी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घुवारा। नगर में शुक्रवार को सेवा रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया । इसमें कुशल चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की गई। शिविर में टी बी रोग की जांच कर इस रोग की संपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही मित्रा और शिशु कल्यान योजना के तहत संपूर्ण टीकाकरण किया गया। डा.वैभव अग्रवाल ने कुपोषित बच्चों का एनसीए कराने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।

उपलब्धि...लवकुशनगर के छात्र-छात्राओं ने शीर्ष अंक प्राप्त कर नगर का नाम गौरवान्वित किया

लवकुशनगर। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षा में विज्ञान उच्च माध्य विद्यालय के 10 वीं के छात्र अर्पित कुमार शिवहरे ने 482 अंक प्राप्त कर जिले में चौथा व नगर में पहला स्थान प्राप्त किया। शिवम् मिश्रा , श्रेया सोनी , मुस्कान खान ने गणित में 100 में 100 अंक प्राप्त किए। स्कूल की छात्रा श्रेया सोनी ने 94. 2 फीसदी अंक प्राप्त कर हाई स्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया । हायर सेकेंडरी परीक्षा में छात्र नमन कुमार जैन ने 463 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल संचालक रजनीश सोनी , प्राचार्य केशव प्रसाद सोनी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

किशनगढ़ के छात्रों ने परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

बिजावर। शासकीय हायर सेकंड्री स्कूल किशनगढ़ में कक्षा 10 वीं की परीक्षा में लक्ष्मी प्रसाद चनपुरिया के पुत्र देवांश चनपुरिया ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया है । इसी तरह कमलेश चनपुरिया के पुत्र प्रफुल्ल चनपुरिया ने 90.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और रामप्रकाश व्यास के पुत्र शशांक व्यास ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में तीसरा स्थान पाया है। आदिवासी बाहुल्य अंचल मुख्यालय के इस स्कूल के बच्चों द्वारा अच्छे अंकों से पास होने पर ग्रामवासियों सचिन खरे, प्रशांत जैन, नीरज कुरेले, महेंद्र राय, दिलीप गुप्ता, अशोक कुडेरिया सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

स्वेच्छा राजपूत ने अर्जित किए 94.6 फीसदी अंक: छतरपुर। नगर पालिका छतरपुर में नल शाखा में पदस्थ संजीव सिंह की होनहार पुत्री स्वेच्छा राजपूत ने कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 94.6 फीसदी अंक अर्जित कर स्कूल एवं माता पिता का गौरव बढ़ाया है। स्वेच्छा छतरपुर के चौबे कालोनी में अपने नाना गुलाब सिंह के यहां रहकर पढ़ाई करती है।

कड़ी मेहनत करके छात्राें ने बढ़ाया शहर का गौरव: छतरपुर। शहर के एप्पल हायर सेकंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रज्ञा श्रोत्रि ने 96 फीसदी, काव्या सोनी ने 91, ईशा व्यास ने 89, उन्नति सिंह ने 88.5, अंशिका चतुर्वेदी ने 86, वर्षा पटेल ने 83 ,प्रवीण तिवारी 82, संदीप मिश्र 81, स्वेता सिंह 80, नागेंद्र प्रताप सिंह 79, अनिरुद्ध चतुर्वेदी 79, अखंड प्रताप सिंह ने 76 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल और अपने माता पिता का नाम रोशन किया।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...