- Hindi News
- National
- घर से भागी नवविवाहिता के परिजनाें ने प्रेमी के चाचा पर धारदार हथियार से किया हमला
घर से भागी नवविवाहिता के परिजनाें ने प्रेमी के चाचा पर धारदार हथियार से किया हमला
ओरछा रोड थाना क्षेत्र के टीकर गांव में रविवार दोपहर की घटना
भास्कर संवाददाता | छतरपुर
ओरछा रोड थाना क्षेत्र के टीकर गांव में नवविवाहिता को भगाने में सहयोग करने के शक पर, महिला के परिजनों ने प्रेमी युवक के चाचा के साथ धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। इस मारपीट से घायल को हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोट आने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना पुलिस ने नवविवाहिता के पिता सहित चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि टीकर गांव का माेहन पिता सरजुआ अहिरवार उम्र 28 वर्ष सोमवार की दोपहर अपने खेत के कुआं पर नहाने के लिए बैठा ही था कि गांव के भूरा अहिरवार, कैलाश अहिरवार, राजकुमार अहिरवार और देनेश अहिरवार ने अचानक लाठियों और कुल्हाड़ी से हमलाकर मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट से मोहन को सिर में 15 टांके और एक हाथ की उंगली कट गई है। इसके साथ ही मोहन के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। ओरछा रोड थाना पुलिस घायल के बयानों के आधार पर गांव के इन चारों लोगों पर लाठी और कुल्हाड़ी हमलाकर घायल करने का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रेमी प्रेमिका का भाग जाना
है विवाद की वजह
टीकर गांव में भूरा अहिरवार की 19 वर्षीय बेटी कपूरी की शादी 8 फरवरी 18 को पलेरा के एक गांव में हुई। शादी होने के बाद जैसे ही नविवाहिता टीकर गांव आई और कुछ दिनों तक मायके में रहने के बाद सोमवार की रात 9 अप्रैल की रात घर से भाग गई। भागने के बाद नवविवाहिता के पिता भूरा ने गांव के सुरेश पिता लखन अहिरवार उम्र 21 वर्ष पर उसे भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। इसके साथ नवविवाहिता के पिता ने युवक के चाचा दशरथ अहिरवार और मोहन अहिरवार पर उसे भागाने में सहयोग करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। सोमवार की दोपहर लड़की के पिता सहित चार लोगों ने मिलकर मोहन के साथ लाठियों और धारदार हथियार कुल्हाडी से हमला कर घायल कर दिया।