पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बकस्वाहा पहुंचे आचार्य विद्यासागर महाराज, भक्तों ने की आगवानी

बकस्वाहा पहुंचे आचार्य विद्यासागर महाराज, भक्तों ने की आगवानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अाहार के लिए सैकड़ाें चाैका लगाए गए

भास्कर संवाददाता | बकस्वाहा

ज्ञान के सागर विद्यासागर महाराज के उद्घोष के साथ धर्म नगरी बकस्वाहा में रविवार को महाराज का भव्य और ऐतिहासिक आगवानी की गई। कई सालों के बाद आचार्य के कदम कस्बे की और बढ़ने की सूचना से पिछले 3 दिनों से आचार्य की आगवानी के लिए घर-घर में तैयारियां की जा रही थी। वही शनिवार की शाम बटियागढ़ से विहार होने के बाद से ही आचार्य के पावन चरणों की आहट महसूस की जाने लगी। रविवार की सुबह मीलों दूर पहुुंचकर आगवानी करने के लिए लोगो के बीच होड़ लगी रही।

बकस्वाहा की सीमा में आचार्य के पहुंचते ही उनकी अगवानी भारी संख्या में श्रद्धालु माैजूद रहे। आचार्य की आहार चर्या के लिए सैकड़ों की संख्या में चौके लगाए गए। उत्सवी माहौल में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ अपने चौके में ले जाने के लिए आतुुुर बनी रही। पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य लक्ष्मी चंद, सुनील कुमार के परिवार को प्राप्त हुआ। आचार्य के आहार का सौभाग्य सुनील बन्ना परिवार को मिला। विधायक रेखा यादव ने भी इस अवसर पर बकस्वाहा पहुंचकर आचार्य के समक्ष श्रीफल भैंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके साथ ही तहसीलदार विनीता जैन, डाॅ मुकेश चौधरी, अभय मुलायम चंद फट्टा, सुनील जैन, ऋषभ नाहर, सुनील घुवारा, सुधीर कुमार जैन, पिंटू बन्ना, शील पनवारी, भागचंद पीली, दामोदर सेठ, दिनेश सेठ, संजय देहाती, शांति जैन, दीपचंद्र जैन, अनिल सेठ, महेंद्र साथी सहित हजारों श्रद्धालुजन सम्मिलित रहे।

गढाेही मंे किया

रात्रि विश्राम

इसके बाद आचार्य देशना का लाभ सभी को प्राप्त हुआ। छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, बंडा, सागर, ललितपुर, उज्जैन, इंदौर, कोटा से हजारों श्रद्धालुओं ने बकस्वाहा पहुंचकर दर्शन लाभ लिया। शाम 4 बजे आचार्य का विहार हीरापुर मार्ग पर हुआ, रात्रि विश्राम गढोही गांव में हुअा। जो बकस्वाहा से 8 किमी दूर स्थित है। इस अवसर पर एसडीओपी बड़ामलहरा की अगुवाई में पुलिस बज मौके पर मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...