पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेडिकल काॅलेज नहीं ताे वाेट नहीं के नारे के साथ सड़काें पर उतरे लाेग, बाजार बंद रहा

मेडिकल काॅलेज नहीं ताे वाेट नहीं के नारे के साथ सड़काें पर उतरे लाेग, बाजार बंद रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमें चाहिए मेडिकल कॉलेज...के नारे लगाते हुए हजारों की संख्या में शहरवासी सड़कों पर उतरे। व्यापारी दुकानें बंद कर महारैली में शामिल हुए, तो युवा, बुजुर्ग भी मेडिकल कॉलेज के लिए आगे आए। मेडिकल कॉलेज के लिए भाजपा और कांग्रेस के नेता भी आगे आए, जिन्होंने मेडिकल कॉलेज की मांग का समर्थन किया। वहीं महारैली में शामिल शहरवासियों का कहना था कि मेडिकल कॉलेज नहीं, ताे वोट नहीं। सुबह 11 बजे से शुरु हुई यह महारैली दोपहर 2.30 बजे तक चली।

गौरतलब है कि जिले में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर शहर के लोगों के द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके चलते इस मांग को लेकर शहर के विभिन्न संगठनों के द्वारा मुंडन कराकार, खून से लेटर लिखकर, हवन पूजन कर, सार्इकिल रैली निकालकर और धरना प्रदर्शन कर सभी संगठन अाैर शहरवासी अपने-अपने तरीके से कॉलेज की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस क्रम में महारैली का आयोजन किया गया।

मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर कड़ी धूप में 3 घंटे तक चले हजारों शहरवासी

फब्बारा चौक पर कलेक्टर को सीएम अाैर पीएम के नाम ज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर चल रहे चरणबद्ध तरीके से इस आंदोलन में रविवार को शहर की सड़कों पर विशाल रैली निकाली गई। यह रैली छत्रसाल चौराहे में चल रहे धरना स्थल से शुरू होकर पुरानी तहसील, चौकबाजार होते हुए फब्बारा चौक पहुंची। जहां पर कलेक्टर रमेश भंडारी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस रैली में मेडिकल संघर्ष मोर्चा, मेडिकल संघर्ष समिति के साथ कार्यकर्ताअाें के साथ ही स्कूली बच्चे, नर्सिंग की छात्राएं, भाजपा नेता, शिवसेना, बजरंग सेना, कांग्रेस नेता और महिलाओं के साथ शहर के विभिन्न संगठन मौजूद रहे। यह रैली 1 किलोमीटर में चल रही थी, जिसमें करीब 1 हजार बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल रहे।

धरना प्रदर्शन अब भी जारी

छत्रसाल चौराहे पर मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें धरना प्रदर्शन अब भी जारी है। अनिश्चितकालीन धरने में रोजाना ही विभिन्न संगठनों के लोग सामने आ रहे है अौर उनकी मांग है कि छतरपुर में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा सरकार द्वारा शीघ्र ही जाए। मेडिकल संघर्ष मोर्चा के बैनर तले यह धरना प्रदर्शन चल रहा है। रविवार को महारैली के दौरान सभी दलाेें के नेता अाैर सामाजिक कार्यकर्ता शाामिल रहे।

जमीनों की नहीं है कमी: राज्यमंत्री

राज्यमंत्री ललिता यादव ने कहा कि सरकार मेडिकल कॉलेज छतरपुर में ही खोलेगी इसके पूरे आसार हैं। लेकिन कमेटी बैठने के बाद ही निर्णय हो सकेगा। साथ ही जमीनें दिखाकर, दानपत्र देकर प्रदर्शन करना। यह ठीक नहीं। सरकार को मेडिकल काॅलेज खाेलने के लिए जमीनों की कमी नहीं है। इसलिए सभी के प्रयास से आए जाए, यह अच्छा है।

खबरें और भी हैं...