विद्युत तारों का फैला जाल, हादसे का डर
छतरपुर। सागर रोड स्थित कॉलोनी में खंबे न लगे हाेने के कारण लोगों के द्वारा लकड़ियों के सहारे पूरी कॉलोनी में लाइट के ताराें को अपने घरों तक फैलाया गया है। यह लाइट के तार लकड़ियों और जमींन में लटकते हुए लोगों के घरों में पड़े हुए है। इन तारों में जगह जगह खुले तार भी हैं। इससे हमेशा कोई बड़ा हादसा होने की आशंका रहती है।