अिभयान... लाडो अभियान के तहत बाल विवाह रोकने में सहयोग करने को कहा
अिभयान... लाडो अभियान के तहत बाल विवाह रोकने में सहयोग करने को कहा
छतरपुर | बाल विवाह रोकने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा लाडो अभियान संचालित किया जा रहा है। लाडो अभियान के अंतर्गत जिले के सामूहिक विवाह कराने वाले आयोजकों, सभी धर्मगुरू, समाज के मुखिया, हलवाई, केटरर, बैंडवाले, घोड़ी वाले, ट्रांसपोर्ट, प्रिंटिंग प्रेस के प्रबंधक, ब्यूटी पार्लर, संचालक मंगल भवन और अन्य संबंधितों से कहा गया है कि वे किसी विवाह या समारोह में शामिल होने से पहले यह अवश्य देख लें कि कहीं वो बाल विवाह तो नहीं है। यदि बाल विवाह हो, तो इसे रोकने में शासन को सहयोग प्रदान करें। बाल विवाह रोकना या इसे हतोत्साहित करना हर समझदार और कानूनप्रिय व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसलिए यह अवश्य सोचें कि कहीं आप 18 वर्ष से कम उम्र की लाडली बिटिया का विवाह करके उसकी जिंदगी अनजाने जोखिम में डालने तो नहीं जा रहे हैं। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम में दण्ड प्रावधान के अंतर्गत बालिका की आयु 18 वर्ष और बालक की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए। इस अधिनियम से संबंधित प्रकरण की सुनवाई के लिये जिला न्यायालय सक्षम न्यायालय है। बाल विवाह कराने पर 2 वर्ष के कारावास, एक लाख रुपए का जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है।
संस्था... छात्रों को प्रतिस्पर्धा के साथ मनोबल बनाए रखना जरूरी: कलेक्टर
नौगांव|आज के समय में छात्रों को अपनी पढ़ाई के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है। उतने ही अभिभावक बच्चों से अपेक्षाएं पाल लेते हैं और अन्य बच्चों से तुलना करते हैं। इससे कई प्रकार के नुकसान होते हैं। इससे बच्चे तनाव में चले जाते हैं और पढ़ाई छोड़ देते हैं और लक्ष्य के प्रति समर्पित नहीं रहे पाते हैं। मैं अपेक्षा करता हूं कि छात्रोंं की जितनी काबिलियत होती है, उस हिसाब से मेहनत करे। अपने लक्ष्य बनाए और अपने मुकाम हो हासिल करे। साथ ही अभिभावकों को भी अपेक्षाएं नहीं पालनी चाहिए। जिस तरफ उनके बच्चे का रूझान हो उसी ओ ध्यान दे और तुलना करके अपने बच्चों को भला बुरा न कहें। इसके साथ उन्हें प्रोत्साहित करें। अपने छात्र जीवन का संस्मरण भी बच्चोंं के साथ जिला कलेक्टर रमेश भंडारी ने उक्त उदगार तक्षशिला पब्लिक स्कूल नौगांव में छात्रों को पुरस्कार वितरण के समय व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर शुरूवात की गई। कार्यक्रम में तक्षशिला परिवार की अर्चना नायक, पुष्पेंद्र मिश्रा, नीरज करौसिया, पंकज, संजीव साहू के साथ भाजपा के सूरज देव मिश्रा, राजीव तिवारी, अलीपुरा प्राचार्य हनीफ खान मौजूद रहे। कलेक्टर का जन्मदिन होने पर वैदिक मंत्रोउच्चार से पूजा अर्चना कर मनाया गया। इस उपलक्ष्य में स्कूल परिसर में एक बेल को पौधा रोपित किया गया। इसके बाद तक्षशिला स्कूल में कक्षा 8 से 11 तक के छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
संस्था... समाजसेवियों ने डिवाइडर के पौधों की सिंचाई करके किशोर सागर काे साफ किया
छतरपुर |पिछले शनिवार को समाजसेवियों ने आकाशवाणी तिराहे से एलआईसी कार्यालय तक के राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडरों में वृक्षारोपण कर ड्रिप सिंचाई के लिए पौधे के पास घड़े रखकर उन्हें भरा गया। शनिवार की सुबह 8 बजे नमामिदेवी नर्मदे प्रकल्प के जिला संयोजक डीडी तिवारी के साथ अभिराम पाठक, एडवोकेट पंकज पाठक, सतैंद्र पटैरिया, राकेश सेन, इंजी राकेश त्रिपाठी, बालमुकुंद पौराणिक, अंकिता गुप्ता ने सभी घड़ों को भरते हुए पौधों में पानी दिया। इसके साथ ही पक्षियों के लिए मिट्टी के कूड़ों को पानी भी भरा गया। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत नपा, नमामि देवी प्रकल्प व राष्ट्रीय चेतना विकास मंच द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत श्रमदान कार्यक्रम चलाया गया। श्रमदान कार्यक्रम का शुभारंभ कवि अभिराम पाठक और इंजी राकेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर तालाब के सभी घाटों की सफाई की गई। इसमें करीब 20 समाजसेवियों ने श्रमदान किया। इस दौरान 1 ट्रॉली कचरा भरकर कचरा प्रसंस्करण केंद्र भेजा गया। श्री तिवारी ने बताया कि अगले शनिवार को सटई रोड पर स्थित छुई खदान तलैया की सफाई का स्वच्छता सेवा अभियान चलाया जाएगा।
समाज... विद्यासागर महाराज के स्वास्थ्य, आहार, बिहार आगवानी के लिए महिलाएं कर रही भक्तांबर पाठ
टीकमगढ़। परम पूज्य आचार्य विद्यासागर के स्वास्थ्य के लिए पाठशाला में श्रद्धालु महिलाएं आहार बिहार आगवानी के लिए बाजार जैन मंदिर में भक्तांबर का पाठ कर रही है। जिसमें पाठशाला के बच्चों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर भक्तावर पाठ शुरू किया गया। वंदना जैन ने बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का पपौरा क्षेत्र के लिए बिहार एवं आगवानी अच्छे से हो इस के उपलक्ष्य में बाजार जैन मंदिर में भक्तांबर पाठ किया जा रहा है। आचार्य श्री के स्वास्थ्य रहने की मंगल कामना करते हुए। रोजाना शाम को 1 घंटे का भक्तांबर पाठ किया जा रहा है। साधू औषधी सेवा समिति एवं महिला मंडल युवा वर्ग ने भक्ति के साथ भक्तामर पाठ किया।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स