छात्राओं की आत्मरक्षा के लिए आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर की हुई शुरुआत
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक आत्मरक्षा शिविर का आयोजन बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम स्थित जूड़ो हॉल में किया जा रहा है। इसमें छात्राओं को जूड़ो कराटे का अभ्यास कराते हुए आत्मरक्षा करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विद्यार्थी परिषद के द्वारा आयोजित इस शिविर की शुरूआत शनिवार से की गई। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि वर्तमान स्थिति में छात्राएं किसी से भी कम नहीं है। भारत आज महिलाओं के द्वारा ही गोल्ड मेडल हासिल कर विश्व में अपना स्थान निश्चित करा रहा है। इसी क्रम में कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे जिला खेल युवा एवं कल्याण अधिकारी प्रदीप अबिद्रा ने कहा कि छात्राओं के लिए सरकार अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित करती है। लेकिन किन्ही कारणों बस यह योजनाएं छात्राओं तक नहीं पहुंच पाती। उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक हो और सभी योजनाओं का लाभ ले।
जूड़ो कराटे केवल आत्मरक्षा का ही नहीं बल्कि इसमें हम अपना भविष्य बना सकते हैं। विद्यार्थी परिषद जिला संगठन मंत्री बालक दास राजपूत ने कहा कि छात्राओं के लिए शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के लिए विद्यार्थी परिषद समाज हित में हमेशा कार्यरत है। इसी प्रकार के छात्राओं को आत्मरक्षा शिविर के माध्यम से स्वयं इनके अंदर आत्मविश्वास जगाने के लिए प्रेरित कर रहे है। इस कार्यक्रम में जिला संयोजक सूर्य प्रताप सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अंकिता विश्वकर्मा, अंजली शर्मा, शिवांगी तिवारी प्रमुख रुप से मौजूद रही। कार्यक्रम में आभार व्यक्त अंकिता विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने सभी छात्राओं से कहा कि साप्ताहिक आत्मरक्षा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर छात्राएं इसका लाभ ले। कैंप के प्रशिक्षक जिला जूड़ो प्रमुख शंकरलाल रैकवार प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7 बजे तक 21 अप्रैल तक छात्राओं को प्रशिक्षण देंगे।
छतरपुर। शिविर में प्रशिक्षण लेने पहुंची छात्राएं।