बिना परमिशन के बाेरिंग कर रही मशीन को तहसीलदार ने किया जब्त
छतरपुर| राजनगर तहसीलदार ने बमीठा क्षेत्र के गंज गांव में शनिवार की देर रात बिना परमिशन के बोरिंग करते एक मशीन को जब्त कर थाने में रखवाया है। जिले में सूखा होने के कारण जिला कलेक्टर के बोरिंग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बाद भी मशीन संचालक राजनगर क्षेत्र में बेधड़क बोरिंग कर रहा हैं। एसडीएम राजनगर के आदेश पर राजनगर तहसीलदार वेदप्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह ठाकुर, पटवारी देशराज अहिरवार और सतेंद्र ने शनिवार की देर रात साढ़े 10 बजे गंज गांव में बोरिंग कर रही मशीन को जब्त कर बमीठा थाना में रखवा दिया है। इसके साथ ही एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार ने मशीन संचालक पर बिना परमिशन के क्षत्र में बोरिंग करने की कार्रवाई की है।