पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान देश की आत्मा है; वे खुशहाल रहेंगे, तो देश खुशहाल रहेगा: पटैरिया

किसान देश की आत्मा है; वे खुशहाल रहेंगे, तो देश खुशहाल रहेगा: पटैरिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय जनता पार्टी की किसान सम्मान यात्रा का 15 अप्रैल को महाराजपुर, चंदला, बिजावर, बड़ामलहरा एवं राजनगर विधानसभा में समापन किया गया। इस अवसर पर किसानों का सम्मान किया गया। महाराजपुर विधानसभा में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अविनेंद्र पटैरिया के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता व यात्रा के जिला प्रभारी जयराम चतुर्वेदी, नौगांव नपाध्यक्ष अभिलाषा शिवहरे में किसान सम्मान यात्रा का समापन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान बलराम के चित्र पर मल्यार्पण कर महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष भारती साहू द्वारा वंदेमातरम गीत प्रस्तुत किया।

मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला ने बताया कि महाराजपुर विधानसभा में किसान सम्मान यात्रा का समापन नौगांव की नगर पालिका टाउन हॉल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अविनेंद्र पटैरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मंशानुरूप यह यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली गई थी। इस यात्रा से किसानों भाईयों से रूबरू होने का अवसर हम सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। किसान देश की आत्मा है। अगर किसान खुशहाल है, तो देश खुशहाल है, इसलिए इस यात्रा का उद्देश्य किसानों को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना एवं मौके पर निराकरण कराना था जो पूरे प्रदेश में किया गया। महाराजपुर विधायक मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि विधायक ने गांव-गांव पहुंचकर किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों के माध्यम से कराया जो सराहनीय है। इस कार्यक्रम को जिला यात्रा प्रभारी जयराम चतुर्वेदी, जिला मंत्री हरिशचन्द्र द्विवेदी, यात्रा के मुख्य वक्ता महेश तिवारी मातौल ने भी संबोधित किया।

स्वागत भाषण यात्रा के विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र चौरसिया और आभार क्षेत्रीय विधायक मानवेन्द्र सिंह ने व्यक्त किया एवं संचालन नगर मंडल अध्यक्ष रवि रिछारिया ने व्यक्त किया। इस अवसर पर नौगांव नपाध्यक्ष अभिलाषा शिवहरे ने सभी अतिथियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सूरज देव मिश्रा, धीरेन्द्र नायक, विनोद टिकरया, धीरेन्द्र शिवहरे, अंजुल सक्सेना, द्रोपदी कुशवाहा, मणिकांत चौरसिया, छबिलाल पटेल, श्रीमती गीता पटैरिया, प्रदोष यादव, प्रवीण पटैरिया, राहुल गौतम, मानू बुंदेला, महेश राय, रूपकिशोर पटैरिया, अंजना राजपूत, ममता यादव, ममता अहिरवार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान भाई मौजूद रहे।

इसी तरह बड़ामलहरा विधानसभा की अमरवां ग्राम पंचायत के ग्राम कंचनपुर में ओरछा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह क्षेत्रीय विधायक रेखा यादव की मौजूदगी में समापन हुआ। चंदला विधानसभा का बारीगढ़ के गांधी चौक पर ओरछा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नीरज तिवारी, विधायक आरडी प्रजापति की मौजूदगी में समापन किया गया। राजनगर विधानसभा का राजनगर के रामबाग में बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ.रामकृष्ण कुसमरिया, उपाध्यक्ष महेंद्र यादव किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह टुरया की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बिजावर विधानसभा में यात्रा का बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह बुंदेला विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक की मौजूदगी में समापन किया गया।

छतरपुर। किसान सम्मान यात्रा के समापन पर आयोजित सभा में उपस्थित अतिथि।

किसानों की बहुत सी समस्याओं का अब तक नहीं हो सका समाधान

भास्कर संवाददाता| निवाड़ी

भाजपा की किसान सम्मान यात्रा का समापन बड़ी देवी माता मंदिर के मैदान में उमेश शुक्ला पूर्व अध्यक्ष बुंदेलखण्ड विकास प्राधिकरण के मुख्य आतिथ्य एवं क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। 5 से 15 अप्रैल तक भाजपा जिला किसान मोर्चा के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष राजेश पटैरिया के नेतृत्व मेंं भाजपा द्वारा संपूर्ण जिले में किसान सम्मान यात्रा निकाली गई। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी निवाड़ी एवं ओरछा मंडल के गांव गांव जाकर किसानों से मिले तथा उत्कृष्ट किसानों का सम्मान किया।

समापन समारोह में उमेश शुक्ला ने कहा कि सूखे के कारण सभी परेशान हैं। पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान किसान बहुत ज्यादा कर्ज में डूब गया था। इस कर्ज को प्रदेश की सरकार ने धीरे धीरे समाप्त किया तथा सूखा राहत राशि देकर किसानों को काफी राहत दी है। ककिसानों को एक लाख रुपए का कर्ज दिया जाता है जबकि उससे 90 हजार रुपए ही जमा कराए जा रहे हैं। विधायक अनिल जैन ने कहा कि प्रकृति की मार से कोई बच नहीं सकता है, लेकिन प्रकृति के कोप से हुए नुकसान की भरपाई सरकार कर रही है।

खबरें और भी हैं...