- Hindi News
- National
- अिभयान... विश्व हिंदू परिषद ने अंबेडकर जयंती पर छुआछूत मिटाने का लिया संकल्प
अिभयान... विश्व हिंदू परिषद ने अंबेडकर जयंती पर छुआछूत मिटाने का लिया संकल्प
छतरपुर | विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी ने डाॅ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस को पुराना पन्ना नाका पहुंचकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। इसके साथ ही समाज में व्याप्त छूआछूत को दूर करने का संकल्प लिया। इस दौरान विश्व हिंदे परिषद के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह, जिला संगठन मंत्री आलोक शर्मा, जिला मंत्री धीरज सेठ, जिला सहमंत्री पुष्पेंद्र सिंह परमार, जिलाकोषाध्यक्ष मनीष तिवारी, मातृशक्ति विभाग संयोजिका सविता चतुर्वेदी, दुर्गावाहिनी जिला सयोजिक रजनी सिंह परमार, दुर्गावाहिनी जिला सहसयोजिका शिवानी सिंह, बजरंग दल जिला सहसयोजक सत्येन्द्र सिंह, जिला सहसयोजक सौरभ खरे, नगर सयोजक मंयक र|ानी, नगर सहसंयोजक अजय बिंदुआ, सर्वेष खरे, प्रेमचंद्र शिवहरे, रमन अवस्थी, शुभम त्रिपाठी, नितिन दुवेदी, अजय मिश्रा, हरिओम विश्वकर्मा, अजय चौरसिया, सौभाग्य त्रिपाठी, संजय परिहार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संस्था... सटई रोड गल्ला मंडी में होगा किसान सम्मेलन
छतरपुर | मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत सोमवार की दोपहर 12 बजे से सटई रोड की कृषि उपज मंडी परिसर में किसान सम्मेलन अाैर उत्पादकता प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह का आयोजित किया जाएगा। प्रदेश शासन की राज्य मंत्री ललिता यादव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगी और कार्यक्रम की अध्यक्षता जिपं अध्यक्ष राजेश प्रजापति करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक, सांसद नागेंद्र सिंह व प्रह्लाद पटेल, जिले के सभी विधायक, नपाध्यक्ष अर्चना सिंह, कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह राय, विधानसभा कृषि समिति के सदस्य डॉ. घासीराम पटेल अाैर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहेंगे।
संस्था... 9 वीं के सभी छात्रों को ब्रिज कोर्स के माध्यम से कराई जाएगी पढ़ाई
छतरपुर|प्रदेश में कक्षा 8वीं उत्तीर्ण हुए सरकारी स्कूल के छात्राें की पठन क्षमता का पता करने के लिए 9 और 10 अप्रैल को करीब 8 हजार 600 से अधिक माध्यमिक शालाओं के बच्चों का प्री-टेस्ट करवा लिया गया है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। छात्रों का प्री-टेस्ट 3 स्तरों पर कराया गया है। पहला स्तर कक्षा 1 से 3 की दक्षता, दूसरा स्तर पर कक्षा 4 से 5 और तसरा स्तर पर कक्षा 6 से 8 तक के स्तर की दक्षता का टेस्ट लिया गया है।
टेस्ट के रिजल्ट को स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में निर्देश दिए गए हैं ताकि कक्षा 9 वीं में प्रवेश देने से पहले उनकी क्षमता का आंकलन किया जाए। निर्देश के अनुसार सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 में दर्ज सभी छात्रों को ब्रिज कोर्स के माध्यम से पढ़ाई करवाई जाऊगी। ब्रिज कोर्स में हिन्दी, गणित और अंग्रेजी विषय पर शिक्षकों को छात्रों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।
संस्था... पेट्रोल पंप पर प्रदूषण नियंत्रण केंद्र स्थापित होगा
छतरपुर। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार प्रत्येक राज्य के परिवहन विभाग द्वारा राज्य के सभी पेट्रोल व डीजल पंपों पर अलग-अलग प्रदूषण नियंत्रण केन्द्र स्थापित होना है। अारटीओ बायएस सेंगर ने बताया कि इस संबंध में सभी पेट्रोल पम्प संचालकों व संबंधित एजेंसी व अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण केंद्र स्थापित करने के लिए आवेदन का प्रारूप व गजट नोटिफिकेशन परिवहन विभाग की वेबसाइट mptransport.org पर उपलब्ध है।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
योजना.. संविदा कर्मचारियों के भी यूनिक कोड बनवाएं
छतरपुर | कर्मचारियों के वेतन आहरण व भुगतान के लिए ऑनलाइन देयक जनरेट करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए प्रत्येक कर्मचारी को एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन कोड दिया जाना और सभी सुसंगत विवरण कोषालय कम्प्यूटर प्रणाली में दर्ज किया जाना आवश्यक है। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक संविदा कर्मी का यूनिक आईडेंटीफिकेशन कोड कोषालय कम्प्यूटर प्रणाली में बनाने का कार्य 15 मई तक पूर्ण कर लिया जाए। वेतन देयक अनिवार्य सिस्टम जनरेटेड तैयार किए जाएं। 1 जून से बिना यूनिक कोड के संविदा कर्मचारियों का वेतन आहरित नहीं होगा।