पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाहन की टक्कर लगकर गिरने से एक महिला सहित तीन घायल

वाहन की टक्कर लगकर गिरने से एक महिला सहित तीन घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर |मातगुवां थाना क्षेत्र के सागर रोड पर रविवार की दोपहर रगौली गांव के तीन बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रगौली गांव का संतोष पिता कृपाल अहिरवार उम्र 22 वर्ष, भगवानदास पिता प्यारेलाल रजक उम्र 45 वर्ष और पारवती पति भगवानदास रजक उम्र 40 वर्ष रविवार की दोपहर एक बाइक पर सवार होकर शहर से अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक वाहन की टक्कर लगकर गिरने से तीनों घायल हो गए। गिरने से तीनों को हाथ, पैर और चेहरे में गंभीर चोट आने पर 108 वाहन की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...