फल तोड़ने के दौरान 7 साल की बच्ची पेड़ से गिरी
छतरपुर |गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में कस्बे की 7 वर्षीय बच्ची अपने परिवार के बच्चों के साथ पेड़ से फल तोड़ने के दौरान गिरने से घायल हो गई।
पुलिस ने बताया कि गढ़ीमलहरा की रश्मि पिता नंदलाल कुशवाहा शनिवार की देर शाम अपने परिवार के बच्चों के साथ तेंदू पेड़ पर चढ़कर फलों को तोड़ रही थी। फल तोड़ने के दौरान बच्ची का पैर फिसलने से नीचे गिरकर घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।