लोक अदालत में संपत्ति कर अाैर जल कर में 100 प्रतिशत अधिभार छूट
छतरपुर|22 अप्रैल को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। नेशनल लोक अदालत में नगरपालिका के पूर्व वर्षों का राजस्व (सम्पत्ति कर एवं जलकर) जमा करने पर 100 प्रतिशत तक अधिभार (पेनल्टी) में छूट दी जा रही है। लोगों से कहा गया है कि 22 अप्रैल को स्थानीय जिला न्यायालय परिसर पहुंचकर अपना-अपना बकाया राजस्व (संपत्तिकर अाैर जलकर) जमा कर अधिभार में 100 प्रतिशत तक छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।