पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक सवार ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, दो घायल

बाइक सवार ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, दो घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर| महाराजपुर थाना क्षेत्र में ढ़िगपुरा गांव के पास शनिवार की देर रात एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को सामने से टक्कर मारकर दो लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि गढ़ीमलहरा क्षेत्र में कुर्राहा गांव का नीरज पिता ललता कुशवाहा उम्र 19 वर्ष और आनंद पिता कल्लू कुशवहा उम्र 7 वर्ष एक बाइक पर सवार होकर गांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में महाराजपुर थाना क्षेत्र में ढ़गपुरा गांव के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने सामने से टक्कर मारकर गिरा दिया। वाहन की टक्कर मारने के बाद वह बाइक सवार मौके से भाग गया। बच्चे और युवक को हाथ, पैर और चेहरे में गंभीर चोट आने पर 108 वाहन के ईएमटी राजबहादुर गौतम और पायलट इंद्रकुमार सक्सेना ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

खबरें और भी हैं...