पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वृद्ध ने जमीन पर कब्जा करने से राेका, तो भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सहित 4 ने पीटा, मौत

वृद्ध ने जमीन पर कब्जा करने से राेका, तो भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सहित 4 ने पीटा, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईशानगर में अब फिर दुकानों के निर्माण करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इन दुकानों को लेकर एक 60 वर्षीय की मारपीट कर दी और इलाज कराने छतरपुर आ रहे थे कि रास्ते में ही उस वृद्ध की मौत हो गई। इस मामले में वृद्ध की पिटाई युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोनू उर्फ जड़ी बूटी सहित चार लोगों ने की। मजे की बात तो यह है कि यह पूरा घटनाक्रम थाना से करीब 80 मीटर दूरी का है, वह भी बीच चौराहे का, जहां से थाना स्पष्ट सामने ही पड़ता है। इस घटना से स्पष्ट होता है कि थाना पुलिस द्वारा नगर में रात के समय कोई गश्त या ड्यूटी नहीं की जा रही है।

गौरतलब है कि ईशानगर बस स्टेंड पर इन दिनों आम लोगों की जमीन और सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकानें बनाने का काम युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष और पूर्व सरपंच कर रहा है। ईशानगर के चंद्रशेखर पिता रामलाल रिछारिया उम्र 60 वर्ष की बाउंड्री तोड़कर गांव के भाजपा युमो मंडल अध्यक्ष सहित अन्य युवक शनिवार देर रात 1 बजे जमीन पर कब्जा कर रहे थे। कब्जा करने के दौरान चंद्रशेखर वहां पर पहुंच गए और कब्जा करने का विराेध करने लगे। विरोध करने पर गांव के मोनू उर्फ जड़ी बूटी, रज्जाक मंसूरी, अनुज जैन, जमील मंसूरी ने उनके साथ मारपीट करते हुए नीचे गिरा दिया। जमीन पर गिरने से वृद्ध की हालत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे, पर रास्ते में उसकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने रविवार की सुबह पंचनामा तैयार कर पीएम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। थाना पुलिस में परिजनों की शिकायत पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिस जमीन पर कब्जा किया जा रहा उसका केस भी जीत गए

र|ेश कुमार रिछारिया ने बताया कि जिस जमीन पर गांव के यह युवक कब्जा कर दुकानें बनाना चाहते हैं, उस जमीन का पिछले 10 सालों तक न्यायालय में केस चलता रहा। पिछले साल हम लोग यह केस भी जीत गए हैं। इसके बाद भी यह लोग इस जमीन पर कब्जाकर दुकाने बनाना चाहते हैं। गांव के प्रवीण रिछारिया और विश्वनाथ सिंह ने बताया कि यह युवक तो बस स्टेंड के पास की जमीन पर कब्जा कर ही रहे हैं। इसके साथ ही गांव का पूर्व सरपंच महेंद्र गुप्ता वर्तमान सरपंच मालती राय का प्रतिनिधि बनकर सब स्टेंड पर गुमटी वालों को हटाकर दुकानें बनवा रहा है। इस दुकान के बदले वह गांव के लोगों से साढ़े 4 लाख रुपए लेता है और 50 हजार की रसीद काटकर दुकान खरीदने वाले को देता है। इतना ही नहीं पूर्व सरपंच वर्तमान सरपंच के हस्ताक्षर भी करता है।

छतरपुर। इस दीवार को तोड़ने को लेकर हुआ था विवाद।

भास्कर संवाददाता | छतरपुर

ईशानगर में अब फिर दुकानों के निर्माण करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इन दुकानों को लेकर एक 60 वर्षीय की मारपीट कर दी और इलाज कराने छतरपुर आ रहे थे कि रास्ते में ही उस वृद्ध की मौत हो गई। इस मामले में वृद्ध की पिटाई युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोनू उर्फ जड़ी बूटी सहित चार लोगों ने की। मजे की बात तो यह है कि यह पूरा घटनाक्रम थाना से करीब 80 मीटर दूरी का है, वह भी बीच चौराहे का, जहां से थाना स्पष्ट सामने ही पड़ता है। इस घटना से स्पष्ट होता है कि थाना पुलिस द्वारा नगर में रात के समय कोई गश्त या ड्यूटी नहीं की जा रही है।

गौरतलब है कि ईशानगर बस स्टेंड पर इन दिनों आम लोगों की जमीन और सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकानें बनाने का काम युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष और पूर्व सरपंच कर रहा है। ईशानगर के चंद्रशेखर पिता रामलाल रिछारिया उम्र 60 वर्ष की बाउंड्री तोड़कर गांव के भाजपा युमो मंडल अध्यक्ष सहित अन्य युवक शनिवार देर रात 1 बजे जमीन पर कब्जा कर रहे थे। कब्जा करने के दौरान चंद्रशेखर वहां पर पहुंच गए और कब्जा करने का विराेध करने लगे। विरोध करने पर गांव के मोनू उर्फ जड़ी बूटी, रज्जाक मंसूरी, अनुज जैन, जमील मंसूरी ने उनके साथ मारपीट करते हुए नीचे गिरा दिया। जमीन पर गिरने से वृद्ध की हालत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे, पर रास्ते में उसकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने रविवार की सुबह पंचनामा तैयार कर पीएम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। थाना पुलिस में परिजनों की शिकायत पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संवेदनशील थाना प्रशिक्षु एसआई के हाथ में

ईशानगर थाना को संवेदनशील थाना में गिना जाता है। जहां पर पिछले दिनों अपराधों का ग्राफ बढ़ा और अनूप यादव ने थाना की कमान संभाली, फिर अपराधों में कमी आई। लेकिन अब फिर पुलिस कप्तान द्वारा प्रशिक्षु एसआई कुलदीप सिंह जादौन को ईशानगर थाना की कमान दी गई है। इसमें जिले में पोस्टिंग होते ही इन्हें पहले बमनौरा थाना दिया गया और अब ईशानगर की कमान थमा दी। जबकि पुलिस लाइन में अनुभवी एसआई पड़े हुए है। इतनी बढ़ी घटना थाना परिसर के करीब होती रही और पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। मामले में ईशानगर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह जादौन का कहना है कि परिजनों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं फिलहाल मर्ग दर्ज किया गया है। जांच के बाद मामले में धाराएं बढ़ाई जाएगी।

गरीबों की जमीन पर पर कब्जाकर दुकानें बनाने की कोशिश

खबरें और भी हैं...