आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तारीख 29 हुई
छतरपुर| मप्र भवन व अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत रजिस्टर्ड जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमोदय आवासीय विद्यालय भोेपाल में प्रवेश दिया जाएगा। इस विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा 8 अप्रैल को राजगढ़ में होना थी। लेकिन अब यह परीक्षा 29 अप्रैल को आयोजित होगी।