डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी खेल प्रशाल में शुक्रवार को जिला बॉक्सिंग संघ द्वारा द्वितीय जिला स्तरीय बाक्सिंग स्पर्धा कराई गई। संघ अध्यक्ष श्वेता सुहानी जैन की मौजूदगी में खंडवा, छनेरा, पंधाना और छैगांवमाखन के 65 छोटे-बड़े खिलाड़ियों ने जोरदार पंच लगाए। सचिव संदीप सैनी ने बताया देर शाम तक चली स्पर्धा के सब जूनियर बालक वर्ग में 32 से 34 किलो वजन वर्ग में कनक सोनी, 30 से 32 किलो में रूद्राक्ष भमोरे, 28 से 30 किलो में कृश मालवे और प्रियांशु जगताप ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग में 24 से 26 किलो में रौनक खान, 12 से 24 किलाे में सलोनी और 18 से 20 किलो में स्वरा जैन ने स्वर्ण पदक जीता।
जूनियर बालिका वर्ग में 57 से 60 किलो में रक्षा मीणा, 54 से 57 किलाे में खुशी सोनी, 52 से 54 किलो में राधिका कछुवे, 50 से 52 किलो में खुशी कछावा ने स्वर्ण पदक जीता। 48 से 50 किलो में अंजली गौहर ने रजत, 46 से 48 किलो में सोनू गोहे और 48 से 50 किलो में सोनम गोहे ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर वर्ग में 46 से 49 किलो में मनोज तिरोले, 69 से 75 किलो में सचिन केवट, 49 से 52 किलो में आशुतोष पांडे, 52 से 56 किलो में शिवराज सिंह बिसेन और 56 से 60 किलो में जय कटारे ने स्वर्ण पदक जीता। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग से चेतन गौहर, मनोज सर उपस्थित थे। जिला खेल अधिकारी रीना चौहान ने सभी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष जताया है।
जिला बॉक्सिंग संघ द्वारा द्वितीय जिला स्तरीय बाक्सिंग स्पर्धा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी खेल प्रशाल में हुई
... इधर, आत्मरक्षा के लिए बच्चे सीख रहे मार्शल आर्ट
खंडवा | बढ़ते अपराध और अपराधियों से निपटने के मद्देनजर खेल एवं युवक कल्याण विभाग और निमाड़ ताइक्वांडो क्लब महिलाओं, बालिकाओं आैर बालकों को आत्मरक्षा के लिए सक्षम बना रहा है। इसके लिए आनंद नगर में निमाड़ ताइक्वांडो क्लब परिसर में निशुल्क शिविर लगाया गया है। एक महीने तक चलने वाले शिविर में 25 महिलाओं और 50 बालिकाओं संग 50 बालक भी आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीख रहे हैं। सुबह 7 से 8 बजे तक चलने वाले शिविर में महिलाएं और बालिकाएं तथा शाम को 6 से 7.30 बजे तक चलने वाले शिविर में बालिकाओं के साथ बालक भी शामिल हो रहे हैं। प्रशिक्षक मुगीस खान और राजेंद्र राजपूत ने बताया 11 मई से शुरू हुआ शिविर 30 मई तक चलेगा। अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देने के साथ स्पर्धा भी कराई जाएगी।