छैगांव माखन सहित 56 पंचायतों में बताई सरकार की योजनाएं
छैगांव माखन | भारतीय जनता युवा मोर्चा के चलो पंचायत की ओर अभियान के तहत छैगांवमाखन सहित मंडल की 56 पंचायतों में एक साथ कार्यक्रम हुआ। मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले ने प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाएं बताई। जन्म से लेकर अंत्येष्टी तक प्रदेश के गरीब मजदूर और किसानों के लिए सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं। विशिष्ट अतिथि राजपाल सिंह तोमर ने कहा भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश की 23 हजार पंचायतों में एक साथ स्पेशल 11 की टीम पहुंचकर सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का स्वागत कर रही है। हर पंचायत स्तर पर कार्यक्रम किया जा रहा है। इस दौरान प्रभारी राजेश पटेल, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मंडलोई, युवा मोर्चा अध्यक्ष जयपाल सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।