रहली| छिरारी गांव में छत से गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई। परिजन वृद्धा को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार छिरारी गांव में छत से गिरने से उमारानी पति कोमल प्रजापति 60 साल की मौत हो गई। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।