विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़ के ब्लॉक छुईखदान एवं खैरागढ़ के गांवों में विधायक गिरवर जंघेल के प्रयास से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। लोगों की मांगों के अनुसार कार्यो की स्वीकृति विधायक गिरवर जंघेल दिलाए हैं।
रासायनिक खाद्य रखने के लिए 100 मीट्रिक टन खाद्यान्न गोदाम भवन निर्माण कार्य के लिए दोनों ब्लॉक मिलाकर 55 लाख रुपए के कार्य शुरु होंगे इसमें छुईखदान के बिरनपुरखुर्द में 9.30 लाख 100 मीट्रिक टन खाद्यान्न गोदाम भवन निर्माण कार्य, संडी में 9.30 लाख 100 मीट्रिक टन खाद्यान्न गोदाम, जंगलपुर में 9.30 लाख 100 मीट्रिक टन खाद्यान्न गोदाम, बागुर में 9.30 लाख 100 मीट्रिक टन खाद्यान्न गोदाम। खैरागढ़ के ग्राम पेंड्रीकला में 9.30 लाख 100 मीट्रिक टन खाद्यान्न गोदाम, सलिहा में 9.30 लाख 100 मीट्रिक टन खाद्यान्न गोदाम भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है। स्वीकृति होने पर खुशी जाहिर करते हुए तुलाराम जंघेल, थानसिंह जंघेल, आशानंद शिवहरे,नेमु शिवहरे, तिरिथ जंघेल, आत्मा जंघेल, टीका जंघेल, सुनदर जंघेल, कैलाश वर्मा,लायक वर्मा,ललित जंघेल, नारायण जंघेल, नरेश साहू,अनुराग साहू,गणपत जंघेल, सरपंच कामडी ने विधायक का आभार व्यक्त किया।