पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रामीणों ने जनपद अध्यक्ष से की मुआवजे की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरागढ़.अध्यक्ष को अपनी समस्याएं बताते ग्रामीण।

भास्कर न्यूज | खैरागढ़

छुईखदान ब्लाॅक के अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ी के लगभग 54 ग्रामीणों ने खैरागढ़ पहुंचकर प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष व खैरागढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष विक्रांत सिंह से मिलकर अपनी पीड़ा से अवगत कराया।

ग्रामीणों ने बताया कि 2017-18 में चने की फसल में ओलावृष्टि होने से फसल पूरी तरह से चौपट हो गई इसमें हल्का पटवारी द्वारा सर्वे नहीं किए जाने के कारण उन्हें शासन से मिलने वाले क्षतिपूर्ति की राशि से वंचित होना पड़ा है। इस पर जनपद अध्यक्ष ने तत्काल छुईखदान के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को दूरभाष से माध्यम से संपर्क कर ग्रामीणों की बातों से अवगत कराया तथा ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति की राशि देने की बात कही।

खबरें और भी हैं...