पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलाशय, वट वृक्ष के पास जुटीं सुहागिनें, किया पूजन

जलाशय, वट वृक्ष के पास जुटीं सुहागिनें, किया पूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छुरा. वट सावित्री का व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना करतीं महिलाएं।

छुरा| तहसील मुख्यालय छुरा नगर संहिता ग्रामीण एवं आसपास के अंचलों में सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर मंगलवार को वट सावित्री का व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की।

सुबह से दोपहर तक नगर सहित अंचलों में जलाशय के किनारे एवं देव स्थलों पर स्थित वट के वृक्ष की महिलाओं ने विधिवत पूजा अर्चना कर वट वृक्ष को कच्चे धागे से लपेटकर परिक्रमा की। इस दौरान व्रती महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर कच्चा सूत, सिंदूर, बरगद फल, प्रसाद थाली में सजाकर वट वृक्ष के नीचे पहुंचीं और विधि विधान से पूजा अर्चना कर व्रत खोला।

खबरें और भी हैं...