छुरा| शिक्षा के क्षेत्र में आदिवासी बहुल ब्लॉक छुरा को एकलव्य विद्यालय के रुप में बड़ा तोहफा मिला है। क्षेत्र के आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छुरा से 1 किलोमीटर दूर कोमाखान-फिंगेश्वर मार्ग पर कोसमबुंडा में 16 करोड़ की लागत से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की स्वीकृति शासन से मिल गई है। अब लोकनिर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य भी प्रारंभ किया जा रहा है। शासन द्वारा इस एकलव्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय भवन, शिक्षक स्टाफ के लिए आवास, अध्यापन व खेल कूद परिसर सहित 6 भवन बनाए जाएंगे।
सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि एकलव्य विद्यालय से अनेक होनहार छात्र पढ़कर निकलेंगे जो देश, प्रदेश में प्रशासन की बागडोर संभालेंगे। भाजपा जो कहती हैं वो करती है, मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है।