पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्राओं को सिलाई कढ़ाई और बीमा की जानकारी दी

छात्राओं को सिलाई-कढ़ाई और बीमा की जानकारी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोसमी(छुरा)| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा में छात्र छात्राओं, जनप्रतिनिधियों एवं पालकों को श्रम विभाग से मिलने वाली छात्रवृत्ति के विषय में जानकारी दी गई। श्रम मित्र ललित वस्त्राकर ने श्रम विभाग से प्राप्त होने वाली विभिन्न योजनाओं जैसे नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मेधावी छात्रवृत्ति योजना, उच्च शिक्षा सहायता योजना, भगनी प्रसूति योजना, राजमाता विजया राजे कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री साइकिल सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, दुर्घटना में चिकित्सा सहायता योजना, उज्जवला योजना, श्रम मित्र योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, जाब कार्ड बनाने तथा उनके लाभ लेने के विषय में विस्तार से जानकारी दी।साथ ही निर्माण श्रमिक के रूप में आनलाइन पंजीकरण वह लगने वाले दस्तावेज जिसमें पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक, आधार नंबर, राशनकार्ड , मोबाइल नंबर आदि के विषय में जानकारी दी। शिक्षक हीरालाल साहू ने बताया कि शासन द्वारा अपने विभागों के माध्यम से बहुत सी योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बृजलाल ध्रुव, कोमल ध्रुव , क्रांतकुमार, रेखराम ध्रुव, जोहानध्रुव , शिक्षकगण मुकेशध्रुव, हीरालाल साहू, सत्यव्रत साहू, हेमंतसाहू, फगेश्वर साहू उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...