पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर पंचायत के वार्डों में नहीं बदले जा रहे एलईडी

नगर पंचायत के वार्डों में नहीं बदले जा रहे एलईडी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पंचायत के वार्डों में नहीं बदले जा रहे एलईडी

छुरा|
नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों एवं मुख्य मार्ग में अधिक प्रकाश क्षमता की एलईडी बल्ब लगाए जाने की शासन की योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है।

युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्षद हरीश यादव ने कहा कि शहर में प्रकाश की व्यवस्था चरमराई हुई है। सार्वजनिक स्थानों एवं मुख्य मार्ग में लाइटें खराब एवं बंद पड़ी हुई हैं कई सार्वजनिक स्थानों पर लाइट बंद होने से इसका फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे हैं। रात में बेधड़क शराबखोरी हो रही है। कोमाखान रोड सहित कई वार्डों के निरंतर आवागमन होने वाले स्थानों पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। पार्षद हरीश यादव ने बताया कि गत वर्ष से शासन के द्वारा पूरे नगर में पुराने बल्ब को बदल कर एलइडी बल्ब लगाए जाने की योजना थी।

खबरें और भी हैं...