बेटा नहीं होने की वजह से आए दिन पति प्रताड़ित करता था। इस प्रताड़ना से तंग आकर छुरिया क्षेत्र के ग्राम बखरूटोला निवासी पांच बेटियों की मां भानबाई ने 19 अप्रैल को कीटनाशक का सेवन कर खुदकुशी कर ली थी।
जांच के बाद पुलिस ने पति 40 वर्षीय मेश्राम पिता बृजमोहन साहू के विरुद्ध धारा 306 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। मृतका के पिता ने छुरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि भानबाई पांच बेटियों की मां थी। बेटा नहीं होने से उसे पति प्रताड़ित करता था। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच की तो सच्चाई सामने आ गई।
खेत में ही कीटनाशक का सेवन कर लिया था
पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल को भान बाई अपने पति के साथ खेत में भुट्ठा फसल का बीज डालने गई थी। इस दौरान पति ने फिर से बेटा नहीं होने की बात पर भान बाई से विवाद करने लगा। पति ने गाली-गलौज भी की। इस तरह आए दिन विवाद होनेसे क्षुब्ध होकर भान बाई ने खेत में बने झोपड़ी में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया था। ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया में भर्ती कराया गया पर गंभीर स्थिति देख मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था पर रास्ते में ही मौत हो गई थी। मामला बसंतपुर थाने का होने के कारण पंचनामा की कार्रवाई कर डायरी छुरिया थाने में जांच के लिए सौंपा था।
लड़की के पिता ने थाने में लिखाई थी रिपोर्ट
बखरूटोला में ब्याह कर आई मृतका भानबाई के पिता ने छुरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी ने प्रताड़ना से खुदकुशी की है। मृतका के पिता ने बताया था कि भान व मेश्राम की शादी 17 साल पहले हुई थी। इस बीच इनकी पांच बेटियां हुईं। इस बात को लेकर उसने प|ी का जीना हराम कर दिया था। भानबाई ने कई बार अपने पिता को प्रताड़ना की बात बताई थी। ग्रामीणों ने समझाया था कि वह प|ी को परेशान न करे पर वह नहीं माना।