पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • तीन थानों को पार कर भागे मवेशी तस्कर, पीछा करने पर दिया चकमा

तीन थानों को पार कर भागे मवेशी तस्कर, पीछा करने पर दिया चकमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मवेशी तस्करों को पकड़ने छुरिया पुलिस ने अल सुबह सड़क मार्गों में घेराबंदी कर धरपकड़ अभियान चलाया। इसकी भनक लगने पर ट्रकों में मवेशी लादे तस्कर तेज गाड़ी दौड़ाते रहे और तीन थानों को चकमा देकर फरार हो गए। विगत दिनों छुरिया पुलिस बल जिसका नेतृत्व प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी छुरिया केसरी नंदन नायक एवं उप निरीक्षक पी एस सेन के साथ अन्य पुलिस कर्मी पुलिस वाहन से छुरिया थाना के अंतर्गत फारेस्ट नाका के पास बल लगाकर मवेशी तस्करों को पकड़ने सक्रिय नजर आए।

छुरिया चिचोला सड़क मार्ग से मवेशी तस्कर अपनी ट्रकों में पालतु मवेशी भरकर महाराष्ट्र सीमा पार कर इन्हें कत्लखाना ले जाने की तैयारी में थे। इन ट्रकों को देखकर पुलिस ने इन्हें रूकने का इशारा किया, लेकिन इन मवेशी तस्करों ने पुलिस को अपनी ओर आता देख वाहन की गति कम करने के बजाय तेज रफ्तार में वाहन की गति बढ़ा दी और छुरिया पुलिस को चकमा देकर गोपालपुर, खोभा होते सड़क चिरचारी, नेशनल हाईवे में पहुंच गए। तस्कर अपने ट्रकों में आगे और पुलिस इनके पीछे लगी रही।

छत्तीसगढ़ सीमा के अंतिम छोर राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क किनारे थाना बागनदी को छुरिया पुलिस द्वारा मवेशी ट्रक पकड़ने खबर दी गई। बागनदी पुलिस ने तत्काल सक्रियता का परिचय देते हुए वन नाका पर ड्रम्प लगाकर इसे पकड़ने की पूरी तैयारी कर ली थी फिर भी इन तस्करों के इरादे नेक नहीं दिखाई दे रहे थे। वे पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर तेज रफ्तार से महाराष्ट्र सीमा पर दाखिल होकर झुग्गीपार होते फरार हो गए

नंबर के आधार पर पकड़ में आएंगे मवेशी तस्कर: शनिवार को सुबह चिचोला होते छुरिया की तरफ मवेशी तस्करों की तीन ट्रकें मवेशी लादकर महाराष्ट्र सीमा पार कर फरार हो गए। इनका पीछा कर रही छुरिया पुलिस को इन वाहनों के नंबर हाथ लगे हैं। छुरिया पुलिस का कहना है कि ट्रकों के नंबर की पड़ताल की जाएगी जिसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

ट्रकों में मवेशियों को भरकर ले जा रहे थे

मवेशी तस्कर अक्सर ट्रकों में मवेशियों को भरकर नेशनल हाईवे राजमार्ग से होते हुए चिचोला-छुरिया-बागनदी सहित तीन पुलिस चौकी थाने को पार करते रोजाना दिखाई देते हैं और इन मवेशी तस्करों को जब पकड़ने की बारी आती है तो वे पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते हैं।

बार्डर पार करते फरार

मवेशी तस्करों को पकड़ने के लिए सड़क निर्माण में लगे वाहनों की मदद ली गई। जिसे देख मवेशी तस्कर अपने ट्रकें दूर से मोड़कर भाग खड़े हुए। इनका लगातार पीछा किया गया, लेकिन ये महाराष्ट्र बार्डर पार करते हुए फरार हो गए। केसरी नंदन नायक, डीएसपी एवं थाना प्रभारी, छुरिया

खबरें और भी हैं...